Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंतजार खत्‍म! एक मार्च से INOX में देख‍िए फ‍िल्‍मेंं; एंट्री से पहले इन बातों का रखना होगा ख्‍याल

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sat, 27 Feb 2021 04:52 PM (IST)

    कोविड-19 संक्रमण में 11 महीने से बंद शहर का एकमात्र मल्टीप्लेक्स आइनॉक्स एक मार्च से खुल रहा है। आइनॉक्स प्रबंधन ने कोविड-19 गाइडलाइन के साथ-साथ एहतिय ...और पढ़ें

    Hero Image
    11 महीने बाद छह फिल्मों के साथ एक मार्च से आईनॉक्स का मजा ले सकेंगे दर्शक। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    धनबाद, जेएनएन : कोविड-19 संक्रमण में 11 महीने से बंद शहर का एकमात्र मल्टीप्लेक्स आइनॉक्स एक मार्च से खुल रहा है। आइनॉक्स प्रबंधन ने कोविड-19 गाइडलाइन के साथ-साथ एहतियातन कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए फिल्म संचालन का फैसला लिया है। सबसे अहम यह है कि आइनॉक्स ने टिकट पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया है। काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा। ई-टिकट लेना होगा। मोबाइल पर एसएमएस दिखाने पर मल्टीप्लेक्स में प्रवेश मिलेगा। एसएमएस में चार अलग-अलग लिंक होंगे। पहला क्यूआर, जिससे आप अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। दूसरा ऑडिटोरियम में आपकी सीट का चार्ट और सीट का स्थान दर्ज करेगा, तीसरा लिंक आपको जलपान मेनू प्रदान करेगा और चौथा लिंक आपको अपने ई टिकट को पूरे विवरण के साथ डाउनलोड करने का होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना मास्क नहीं मिलेगी सिनेमा घर में एंट्री

    सिनेमाघरों में आने वाले सभी दर्शकों को मास्क पहनना सुनिश्चित करना होगा और प्रवेश द्वार पर उनके शारीरिक तापमान भी दर्ज किए जाएंगे। सिनेमाघर दर्शकों के लिए पीपीई किट भी खरीदारी के लिए मुहैया कराएगा। यह किट एक मास्क,  दस्ताने और सैनिटाइजर के साथ होगा। सिनेमाघरों के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर पैडल आधारित यानी पैर से दबाकर हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराने की मशीनें लगी होंगी। सिनेमाघरों की विभिन्न शोज को इस तरह से नियोजित किया जाएगा, ताकि एक ही साथ प्रवेश और निकासी ना हो। मध्य-विराम भी अलग-अलग समय पर सुनिश्चित किए जाएंगे। सिनेमाघरों में विस्तृत सैनिटाइजेशन ड्रिल, डिसइन्फेंसेशन प्रोसेस सही वक्त पर और सही समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। पेपर टिकट के स्थान पर सारे टिकट ई-टिकट्स होंगे। दर्शक एसएमएस से अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

    परिवार के साथ अलग से फिल्म देखने के लिए बुक करा सकेंगे पूरा ऑडिटोरियम

    रीजनल डायरेक्टर के अनुसार प्राइवेट स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके माध्यम से पूरा परिवार या फिर छोटे समूहों में सिनेमा दर्शक पूरा ऑडिटोरियम बुक कराकर सिनेमा का आनंद उठा सकें। इस असाधारण समय के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और सारा बंदोबस्त कर लिया गया है। सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोत्तम प्राथमिकता दी गई है।

    एक मार्च से इन फिल्मों का होगा संचालन

    - चेक (तेलगू)

    - द मार्क्स मैन (अंग्रेजी-हिंदी)

    - रामप्रसाद की तेहरवीं (हिंदी)

    - चक्र का रक्षक (हिंदी)

    - मॉन्सटर हंटर थ्रीडी (हिंदी)

    - विजय द मास्टर (हिंदी)

    वर्जन

    राज्य सरकार के आभारी हैं कि  उन्होंने मार्च से सिनेमाघरों को सारे एहतियात बरतते हुए स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसेस का पालन करते हुए परिचालन की अनुमति दी है। यह स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसेस बहुत ही सरल और दर्शकों के हित में है। यह स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर सारे चीजों को सुनिश्चित करती है। एक मार्च से शुरू होने वाली फिल्मों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 

    - अमिताभ गुहा ठाकुर्ता, रीजनल डायरेक्टर आईनॉक्स लेजर लिमिटेड (पूर्व) झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम।