विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR के नाम पर फर्जी ई-मेल से रहें सावधान, साइबर ठग कर रहे धोखाधड़ी का प्रयास

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:39 PM (IST)

Voter List Revision Fraud: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर हो रही साइबर धोखाधड़ी के प्रति लोगों को आगाह किया है।

SIR के नाम पर ठगी से चुनाव आयोग ने किया सावधान।

SIR के नाम पर ठगी से चुनाव आयोग ने किया सावधान।

HighLights

  1. मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर ठगी।

  2. फर्जी ई-मेल भेजकर व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही।

  3. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। Voter List Revision Fraud: झारखंड समेत देश के कई राज्यों में इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। इसे लेकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। वे ई-मेल भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने लोगों को सावधान किया है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों को साइबर ठगों से सावधान किया है। इन दिनों कुछ लोगों को ई-मेल भेजकर दावा किया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां पाए जाने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

ई-मेल में नाम पुनः शामिल कराने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी एवं दस्तावेज जमा करने को कहा जा रहा है। इस तरह के ई-मेल भ्रामक हैं।

आम नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील 

- ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।

- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP या दस्तावेज किसी अनजान लिंक पर साझा न करें।

- जिला निर्वाचन पदाधिकारी अथवा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार के ई-मेल भेजकर प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए नहीं कहा जा रहा है।

- SIR से संबंधित किसी भी प्रकार के सत्यापन अथवा दस्तावेज जमा करने के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें एवं ऑनलाइन माध्यम के लिए ECINET ऐप अथवा https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR के दौरान फर्जीवाड़ा: साहिबगंज में हिंदू महिला को बना दिया मुस्लिम, पिता के नाम में भी हेरफेर

यह भी पढ़ें- IIT(ISM) Dhanbad में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था रहने वाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।