विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT(ISM) Dhanbad में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था रहने वाला

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:04 PM (GMT+05:30)

IIT(ISM) Dhanbad में बीटेक के अंतिम वर्ष के छात्र माने प्रतीक राजकुमार ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार सुबह की है।

बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र माने प्रतीक राजकुमार (फाइल फोटो)।

बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का छात्र माने प्रतीक राजकुमार (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. आइआइटी धनबाद छात्र ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

  2. मृतक बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का अंतिम वर्ष का छात्र था।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, निजी कारणों से आत्महत्या की आशंका।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ एक दुखद घटना सामने आई। बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने प्रतीक राजकुमार ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

माने प्रतीक राजकुमार महाराष्ट्र्र का रहने वाला था। मामले की जानकारी मिलने के बाद संस्थान के हास्टल वार्डन, सुरक्षा अधिकारी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर व संस्थान के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में असर्फी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। वह एक्वामरीन हास्टल में रहता था। 

संस्थान की ओर से माने प्रतीक राजकुमार के परिजन को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में उसके दोस्तों व अन्य छात्रों से पता चला है कि आत्महत्या का मामला निजी था और घर से जुड़ा हुआ है। धनबाद थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। माता-पिता व अन्य स्वजन के आने के बाद ही पूरा मामला प्रकाश में आएगा।

आइआइटी आइएसएम में हाल के वर्षों में आत्महत्या की घटनाएं

- सितंबर 2018 : आइआइटी आइएसएम से पीएचडी कर रहे छात्र रंजन राठी ने फांसी लगाकर खुदकशी की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था और यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था। जैसपर हास्टल के डी ब्लाक में रहता था।

- दिसंबर 2022 : आइआइटी आइएसएम के अंबर हास्टल 2018 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र चेरूकुरी प्रवीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चेरूकुरी हैदराबाद का रहने वाला था। प्रवीण का शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला।

- जनवरी 2023 : आइआइटी आइएसएम में जूनियर तकनीशियन ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जूनियर तकनीशियन दीपक कुमार संस्थान में इलेक्ट्रानिक विभाग में कार्यरत था। स्टाफ क्वार्टर के बाथरूम में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला का रहना वाला था।

- जुलाई 2024 : आइआइटी आइएसएम में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राजू गिरी ने आत्महत्या की। राजू कमांडो कंपनी का सुरक्षा गार्ड था और बिहार के गयाजी जिले के टेकारी का रहने वाला था।

- मार्च 2025 : आइएसएम के हास्टल में बीटेक छात्र तन्मय प्रजापति की संदिग्ध मृत्यु। बाथरूम में मृत मिला और पास में इंजेक्शन की निडिल पाई गई थी। तन्मय इंदौर का निवासी था और इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन का छात्र था।

यह भी पढ़ें- IIT ISM Dhanbad के खाते में एक और उपलब्धि, प्रो. सुमंत कुमार पाढ़ी बने आरएससी फेलो

यह भी पढ़ें- IIT ISM Dhanbad में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी डोनर छात्रवृत्ति, पूरी फीस माफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।