महिला मरीज की माैत के बाद JIMS Hospital से डॉक्टर-कर्मचारी फरार, जमकर तोड़फोड़ Dhanbad News
मरीज की माैत के बाद हंगामा शुरू होते ही पिट जाने के डर से डॉक्टर और कर्मचारी निकल पड़े। इसके बाद परिजन और उनके समर्थक अधिक उग्र हो गए। अस्पताल में जमक ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। शहर के सरायढेला स्थित JIMS Hospital में शनिवार सुबह झरिया की महिला मरीज रुखसाना खातून की मृत्यु हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा शुरू होते ही पिट जाने के डर से डॉक्टर और कर्मचारी निकल पड़े। इसके बाद परिजन और उनके समर्थक अधिक उग्र हो गए। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की।

परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की स्थिति अचानक बिगड़ गई। वह छटपटाने लगी। थोड़ी हो देर में मरीज की मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु की सूचना मिलते ही झरिया से लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

कांग्रेस नेता शमशेर आलम भी समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने मरीज के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही निजी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।