Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोगता में राजद नेता सुखदेव विद्रोही हमला

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 11 Oct 2020 09:11 PM (IST)

    सिजुआ जोगता 11 नंबर निवासी राजद के वरीय नेता सुखदेव विद्रोही पर रविवार शाम जानलेवा हमला

    जोगता में राजद नेता सुखदेव विद्रोही हमला

    सिजुआ : जोगता 11 नंबर निवासी राजद के वरीय नेता सुखदेव विद्रोही पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ। घटना सुखदेव के घर से कुछ दूरी पर आउटसोर्सिंग पथ पर अवस्थित उनके कार्यालय के पास हुई है। इस हमले में सुखदेव विद्रोही के साथ उनके दो पुत्र रवि कुमार व राहुल कुमार भी जख्मी हो गए। सुखदेव व राहुल का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है। हमला का आरोप धनबाद में पदस्थापित आरपीएफ के दो जवान रवि शंकर यादव व अनिल कुमार पर लगा है। दोनों आरोपित जवान जोगता थाना में है। सुखदेव पर हमले से उनके मोहल्ले के लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों की भीड़ उनके आवास के बाहर जुटी हुई है। सुखदेव का कहना है कि उनके घर से कुछ दूरी पर आउटसोर्सिंग पथ पर सादे लिबास में उपरोक्त दोनों जवान एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। इसका विरोध करने पर जवानों ने उनके साथ-साथ दोनों पुत्रों पर भी हमला कर दिया। रवि के हाथ पर जख्म है, जबकि सुखदेव के माथे पर व राहुल के होंठ पर चोट लगी है। इधर दोनों जवानों का कहना है कि रेलवे की केबल व बैटरी चोरी हुई थी। छापेमारी के क्रम में जोगता 11 नंबर के पास एक व्यक्ति के पास केबल बरामद हुआ। इसी दौरान गलतफहमी में स्थानीय ग्रामीणों के साथ आमना-सामना हो गया। जवानों ने कुछ केबल पुलिस को सौंपा है। इधर काफी संख्या में आरपीएफ के अधिकारी व जवान भी थाना में जुटे हैं। सूचना पाकर पूर्व मंत्री ओपी लाल, राजद नेता रामजी यादव, भोला राम थाना पहुंचे और स्थिति से अवगत हुए। इस बीच इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह जोगता थाना पहुंचे और थानेदार से घटना के बारे में जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ==

    थाना में बेहोश हुए सुखदेव : इधर घटना के बाद थाना परिसर में सुखदेव के पक्ष में काफी संख्या में लोग पहुंचे। उत्तेजित लोगों ने थाना में जमकर हंगामा किया। वे लोग दोषी जवानों को उनके हवाले करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शोर शराबा सुनकर सुखदेव विद्रोही आक्रोशित भीड़ को समझाने के लिए बाहर निकले। लोगों को समझाते समझाते खुद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल उन्हें वाहन से निचितपुर नर्सिग होम ले गई, जहां वे इलाजरत हैं।

    ==

    घटनास्थल से बाइक जब्त : घटनास्थल के पास पुलिस ने जेएच 10 बीवाइ 4398 नंबर की आपाची बाइक बरामद की है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है बाइक केबल चोर की है।

    comedy show banner
    comedy show banner