Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tundi Vidhan Sabha Result : 'मुझे अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था', टुंडी में BJP की हार की वजह आई सामने

    Tundi Vidhan Sabha Chunav Result 2024 टुंडी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विकास कुमार महतो की हार के कई कारण सामने आ रहे हैं। मंडल अध्यक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने प्रत्याशी को उन जगहों पर जाने से रोका जहां भाजपा का लाभ मिल सकता था। इसके अलावा वरीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी और महिला कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी हार के कारण बताए जा रहे हैं।

    By Sudhir Kumar Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 24 Nov 2024 12:01 AM (IST)
    Hero Image
    टुंडी बीजेपी प्रत्याशी विकास कुमार महतो (जागरण)

    संवाद सहयोगी, राजगंज। टुंडी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विकास कुमार महतो की हार के कई कारण सामने आ रहा है। नाराज कार्यकर्ता पार्टी के पदाधिकारियों की कलई खोलने में लगे हुए हैं। भाजपा के वाट्सअप ग्रुप में कहा जा रहा है कि ईमानदारी और समर्पित भाव से काम होता तो टुंडी में भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ता। आम से लेकर खास कई कार्यकर्ताओं को हार के लिए जिम्मेवार ठहराया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें खासकर मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध आरोप मढ़ रहे हैं। इन पर आरोप लगाया जा रहा है कि एक साजिश के तहत प्रत्याशी को उन जगहों पर जाने से रोका गया, जहां भाजपा का लाभ मिल सकता था। वरीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। जिसके कारण पार्टी को नुकसान हुआ। प्रत्याशी पर खास वर्ग हावी होने की बात बताई जा रही है। जो ग्रामीण वोटरों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए असफल रहे।

    जिसका फायदा विपक्षी दल के प्रत्याशी को मिल गया। कई नेताओं ने अपना विकास कर लिया। कार्यालय के नाम पर दुकान खोलकर रखा गया था। महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना हार का दूसरा कारण बता रहे हैं। चुनाव में कई समर्पित महिला सदस्यों को प्रचार से दूर रखे जाने से इस वर्ग का वोट दूसरे पार्टी में शिफ्ट हो गया।

    चर्चा घटक दल की भी हो रही है। चुनाव में एनडीए का सहयोगी दल आजसू पार्टी का खास सहयोग नहीं मिला। जो टुंडी में प्रत्याशी का हार का एक कारण बन गया। पार्टी के कई चर्चित नेता अपने क्षेत्र से वोट दिलाने में सफल नहीं रहे। इस कारण बात हो रही है कि मुझे अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।