टुंडी सीएचसी में नवजात की मौत पर डीसी सख्त, जांच के आदेश
धनबाद के टुंडी सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। ...और पढ़ें

टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत के मामले में उपायुक्त आदित्य रंजन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात दो चिकित्सकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, दो एएनएम को लेबर रूम से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ममता वाहन चालक का एमओयू भी रद्द कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 12 नवंबर को टुंडी भूरसाबांक निवासी करीना कुमारी (25) को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। सुबह 7:24 बजे सामान्य प्रसव से बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के समय बच्ची सामान्य थी और उसका वजन 2.270 किलोग्राम था। दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली।
जांच के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। मामले में डा. शशिकांत सुमन और डा. पूजा कुशवाहा से जवाब मांगा गया है। एएनएम शांति मारग्रेट हारुन और पुष्पलता कुमारी को दूसरे स्थान पर कार्य आवंटित किया गया है।
वहीं, रेफर के समय अनुपस्थित रहने के आरोप में ममता वाहन चालक सुरेंद्र सिंह का एमओयू समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, IMD ने बताया झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: धनबाद के छठ घाट सज-धजकर तैयार, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।