Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीज‍िए! CMPF के पांच क्षेत्रीय आयुक्तों का तबादला दो दिन बाद ही रद हो गया...जान‍िए पुरा मामला Dhanbad News

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Wed, 24 Mar 2021 03:50 PM (IST)

    कोयला खान भविष्यनिधि संगठन के आयुक्त अनिमेष भारती ने पांच क्षेत्रीय आयुक्तों का तबादला दो दिन पहले किया था। उन्होंने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की थी। बुधवार को इसे रद कर दिया गया। पी मल्लिक को बिलासपुर से आसनसोल-1 व आसनसोल-3 क्षेत्र का क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया था।

    Hero Image
    कोयला खान भविष्यनिधि संगठन के आयुक्त अनिमेष भारती ने पांच क्षेत्रीय आयुक्तों का तबादला किया था। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

    धनबाद, जेएनएन : कोयला खान भविष्यनिधि संगठन के आयुक्त अनिमेष भारती ने पांच क्षेत्रीय आयुक्तों का तबादला दो दिन पहले किया था। उन्होंने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की थी। बुधवार को इसे रद कर दिया गया। पूर्व में जारी अधिसूचना के मुताबिक पी मल्लिक को बिलासपुर से आसनसोल-1 व आसनसोल-3 क्षेत्र का क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नागपुर के क्षेत्रीय आयुक्त एके केशव मुख्यालय धनबाद बुलाए गए थे। उन्हें  दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। मुख्यालय धनबाद से पीके चौधरी का तबादला रांची -2 क्षेत्रीय आयुक्त के बतौर कर दिया गया था।

    आरएस कश्यप जो छिंदवारा के क्षेत्रीय आयुक्त है को छिंदवारा के अलावा नागपुर का भी प्रभार दिया गया था। रांची-2 से विजय प्रसाद का तबादला बिलासपुर किया गया था। भारती ने क्षेत्रीय आयुक्त-1 (एसजी) को 31 मार्च से पूर्व पी मल्लिक को प्रभार देने का निर्देश भी जारी किया था। अन्य अधिकारियों को भी 31 मार्च से पहले प्रभार ले लेने का निर्देश दिया गया था।

    अब इस तबादले को रद करने पर विभाग में कई तरह की चर्चा हो रही है। बुधवार को जारी अधिसूचना में सहायक आयुक्त-1 (मुख्यालय) आर एमपी सिन्हा ने पूर्व की अधिसूचना रद करने की जानकारी देते हुए आसनसोल के क्षेत्रीय आयुक्त यू पांडा को अपना प्रभार क्षेत्रीय आयुक्त एच डी पाठक को देने को कहा है। पांडा 31 को सेवानिवृत हो रहे हैं। बता दें कि पहले भी तबादला को कुछ ही दिनों में रद किया जा चुका है। इस वजह से कई अधिकारी व कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह जमे है।