Dainik Jagran Women Achievers Award: धनबाद की महिलाएं भी किसी से कम नहीं, यहां देखें-सूची
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सिंफर सभागार में दैनिक जागरण की ओर से वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर उस क्ष ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सिंफर सभागार में दैनिक जागरण की ओर से वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर उस क्षेत्र में बेहतर करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज के लिए कुछ न कुछ किया है। इसमें शिक्षा, खेल, फिल्म, सांस्कृतिक, साहित्यिक जगत, सामाजिक भलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मान मिलेगा। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार सिंह और उनकी पत्नी उपस्थित रहेंगी।
सम्मानित होने वाली महिलाओं का प्रोफाइल
- - डा रजनी सिंह, डीन मीडिया एंड ब्रांडिंग : डा रजनी आइआइटी आइएसएम की पहली महिला डीन हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी महती भूमिका निभाती हैं।
- - गुरप्रीत कौर, माता गुजरी जत्था : सिख इतिहास और गुरमत ज्ञान बांट रही हैं। देशभर से 150 बच्चे निश्शुल्क आनलाइन म्यूजिक सीख रहे हैं।
- - एस्थर डंगवार, प्रभारी प्रध्यानाध्यापिका कुस्ताैर मध्य विद्यालय : पिछले 30 वर्षों से शिक्षण कार्य में लगी हैं। कई जरूरतमंद बच्चों को निश्शुल्क पढ़ा चुकी हैं और पढ़ा भी रही हैं।
- - शकुंतला कुमारी, मध्य विद्यालय सरायढेला : शिक्षा के क्षेत्र में एक श्रेष्ठ नाम। लगभग दो दशक से अधिक का शिक्षण अनुभव।
- - कोमल वर्मा, लेखिका : लेखन के क्षेत्र में उभरता हुआ नाम है। इन्होंने अपनी सरल और सहज लेखनी से लाखों लोगों का दिल जीता है। इनकी लिखी कहानी लाइफ बियांड लव डायमंड बुक्स ने प्रकाशित की है। इनकी कई रचनाएं अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है। बहुत ही जल्द साइंस फिक्शन पर आधारित किताब आने वाली है।
- - मधु कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी तीरंदाजी : मधु जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक तीरंदाजी में 23 पदक जीत चुकी है।
- - ज्योति कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी तीरंदाजी : ज्योति जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक तीरंदाजी में 17 पदक जीत चुकी है।
- - मनीषा चक्रवर्ती, फिल्म अभिनेत्री : ज्ञान मुखर्जी रोड हीरापुर की अभिनेत्री सह माडल मनीषा बांग्ला फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं। भारत, दुबई, बांग्लादेश और पाकिस्तान में माडलिंग अचीवमेंट पुरस्कार जीत चुकी हैं। झारखंड की पहली माडल, जिन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट जीता।
- - सोनालिका सिन्हा, माडल सह अभिनेत्री : केंदुआ की सोनालिका सिन्हा मिस वेस्ट बंगाल और मिस इंडिया एलिट 2021 में मिस पर्सनैलिटी का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। पिता की मान बेटियां फिल्म में भी अभिनय का जौहर दिखाया।
- - पूजा कुमारी, सिंगर सह यूट्यूब सेंसेशन : पूजा बालीवुड गीतों को अपनी सुरीली आवाज और गिटार के जरिए कवर कर यूट्यूब पर अपलोड कर रही हैं। यूट्यूब पर पूजा के काफी सब्सक्राइबर हैं।
- - सावित्री महतो, यूट्यूब स्टार : बलियापुर निपनिया के भाई-बहन की जोड़ी सनातन-सावित्री यूट्यूब और इंस्टाग्राम के सेंसेशन हैं। बालीवुड गीतों को अपने ठेठ देसी अंदाज में फिल्माते हुए अपलोड करते हैं। सावित्री के इंस्टाग्राम पर एक लाख 52 हजार फालोअर्स और यूटयूब पर एक लाख 16 हजार सब्सक्राइबर हैं।
- - रेखा मिश्रा, दिव्यांग वन लेग डांसर : बलियापुर के शीतलपुर की रेखा कुमारी मिश्रा वन लेड डांसर के नाम से आज काफी फेमस हैं। 2014 में अपना एक पैर गंवाने के बाद भी डांस करना नहीं छोड़ा। रेखा के इस जज्बे को सलाम।
- - डा कविता विकास, लेखिका सह कवियत्री : कविता विकास एक लेखिका के साथ बेहतरीन कवियत्री भी हैं। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ में अपनी कविताओं से चर्चा बटोर चुकी हैं।
- - फलक फातिमा, यूनसेफ कार्यकर्ता : फलक एनएसएस लीडर होने के साथ ही यूनिसेफ से जुड़कर सामाजिक भलाई का काम कर रही हैं।
- - सुमन राय, दीप्ति लेडीज क्लब : आइआइटी आइएसएम की महिलाओं का क्लब है दीप्ति लेडिज क्लब। यहा रक्तदान, कपड़ा वितरण, भोजन वितरण का काम करता है।
- - अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष आयुष फाउंडेशन : आयुष फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिया है। बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण, नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित करती रहती है।
- - नीरज वर्णवाल, सचिव लायंस क्लब आफ धनबाद : रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, आंख का आपरेशन, जरूरतमंदों में राशन वितरण का काम लगातार लायंस क्लब करता रहता है।
- - जूही दत्ता, रिया सिंह एवं डा सरिता, कुसुम विहार महिला समिति : कुसुम विहार महिला समिति सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।
- - प्रियंका कुमारी, स्वयं सहायता महिला ग्रुप : नगर निगम के स्वयं सहायता ग्रुप के तहत एकता एरिया लेवल फेडरेशन की अध्यक्ष हैं। 2019 से सस्ते दर का सैनेटरी नैपकिन बना रहा है। इस कार्य में 120 महिलाएं शामिल हैं।
- - हेमा प्रूर्थी, लायंस क्लब आफ धनबाद : रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, आंख का आपरेशन, जरूरतमंदों में राशन वितरण का काम लगातार लायंस क्लब करता रहता है।
- - मंजू कुमारी, अध्यक्ष रसोइया-संयोजिका संघ : स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइया-संयोजिका की आवाज बुलंद करती रहती हैं। लगभग 3200 रसोइया इस संघ से जुड़ी हैं।
- - रेणू गुप्ता एवं सेवाश्री राय, सेवा प्रमुख एकल फ्यूचर : एकल फ्यूचर ने कोविड और कोविड के बाद भी शानदार काम किया है। गोसेवा, रक्तदान, जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।
- - रीता सिंह, जिला प्रोजेक्ट प्रबंधन झारखंड आजीविका मिशन : जिला प्रोजेक्ट प्रबंधक के रूप में झारखंड राज्य आजिवीका मिशन से जुड़कर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं की जिंदगी में उजाला भर रही हैं।
- - आर्ची कोमल, राष्ट्रीय शूटर : इंडिया टीम के लिए दो बार क्वालीफाई हुई। आल इंडिया स्कूल गेम इंदौर में विजेता बनी। वेस्ट बंगाल रायफल एसोसिएशन भी जीत चुकी है। स्टेट मेडलिस्ट रही।
- - मीतू सिन्हा, लेखिका सह कवियत्री : एक लेखिका के साथ बेहतरीन कवियत्री भी हैं। लेखन कला के क्षेत्र में वूमेन आफ सब्सटेंस अवार्ड नेटवर्क की ओर से हाल ही में जयपुर में सम्मान पाने वाली देश की 100 महिलाओं में से एक हैं। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अपनी कविताओं से चर्चा बटोर चुकी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।