Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad-Ranchi Intercity Express: अब 5 मिनट पहले पहुंचाएगी रांची और देर से खुलेगी, यहां देखें टाइम टेबल

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:54 PM (IST)

    Dhanbad-Ranchi Intercity Express धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर नहीं कर सकेंगे। यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही सफर की अनुमति मिलेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीटिंग के साथ एक एसी चेयर कार भी जुड़ेगा।

    Hero Image
    इंटरसिटी के परिचालन से धनबाद और रांची कनेक्ट हो जाएगा ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के समय से बंद धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की रेलवे ने घोषणा कर दी है। यह ट्रेन 15 जनवरी से दोनों तरफ से चलेगी। धनबाद से रांची और रांची से धनबाद के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से ही चलने लगेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में संशोधन किया है। यह संशोधन धनबाद के यात्रियों के लिए राहत के समान है। अब सुबह-सुबह इंटरसिटी पकड़कर लोग 5 मिनट पहले ही राजधानी रांची पहुंच जाएंगे। साथ ही रांची से यह ट्रेन 10 मिनट देर से खुलेगी। ऐसे में धनबाद से जाकर राजधानी रांची में काम कर उसी लाैट जाने वाले लोगों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोच की अनुपलब्धता के कारण परिचालन में देरी 

    धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड में दिसंबर में ही दे दी थी। 26 दिसंबर से ट्रेन चलाने की घोषणा के बावजूद कोच अनुपलब्ध रहने से रेलवे ने ट्रेन चलाने को लेकर असमर्थता जाहिर कर दी थी। बाद में धनबाद रेल मंडल को अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए गए। कोच मिलने के बाद रेलवे ने सारी तैयारियां पूरी की और 15 जनवरी से ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी। 

    जनरल टिकट पर नहीं होगा सफर 

    धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर नहीं कर सकेंगे। यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही सफर की अनुमति मिलेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीङ्क्षटग के साथ एक एसी चेयर कार भी जुड़ेगा। 

    घोषणा के साथ ही बुकिंग भी शुरू 

    सोमवार को ट्रेन चलाने की घोषणा के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई। धनबाद से रांची तक का सेकेंड सीटिंग का किराया 85 रुपये और एसी कार से सफर के लिए 310 रुपये चुकाने होंगे। 

    • धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस टाइम टेबल       

                           पहले                 अब 

    • धनबाद   अलसुबह 5.40     वही 
    • बोकारो   सुबह 7.20          सुबह 7.15
    • रांची       सुबह 9.55          सुबह 9.40

    रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस

                         पहले                अब 

    • रांची       शाम 6.55        शाम 7.05
    • बोकारो   रात  9.20        रात 9.15
    • धनबाद  रात 11.30         रात 11.10