रांची से बरकाकाना की दूरी होगी 63 किमी, पहुंचने में कम लगेंगे दो घंटे
कोडरमा से रांची को जोड़ने वाली नई रेल लाइन के बनकर तैयार होते ही रांची से बरकाकाना ही दूरी आधी से भी कम हो जाएगी। अभी जहां रांची से बरकाकाना के लिए 123 किमी का फासला तय करना पड़ता है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : कोडरमा से रांची को जोड़ने वाली नई रेल लाइन के बनकर तैयार होते ही रांची से बरकाकाना ही दूरी आधी से भी कम हो जाएगी। अभी जहां रांची से बरकाकाना के लिए 123 किमी का फासला तय करना पड़ता है। बरकाकाना से रांची वाली लाइन के जुड़ते ही यह दूरी घटकर 63 किमी हो जाएगी। यह कहना था पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी का। धनबाद दौरे पर आए महाप्रबंधक गुरुवार को बरकाकाना-रांची के बीच चल रही रेल परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दिनभर चले निरीक्षण के दौरान उन्हें रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। बरकाकाना से रांची के बीच निर्माणाधीन 1018 मीटर लंबी सुरंग का भी मुआयना किया। इस रेल परियोजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर डीआरएम आशीष बंसल समेत अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।
-----
चेन्नई से दो कंपनियों की गाड़ियां लेकर मेसरा पहुंची पार्सल ट्रेन
धनबाद : मेसरा स्टेशन बनकर तैयार होते ही ऑटोमोबाइल कंपनियों को नए वाहन परिवहन का विकल्प मिल गया है। गुरुवार को दो कंपनियों की गाड़ियां पार्सल ट्रेन से मेसरा पहुंची। बरकाकाना-रांची रेल लाइन का निरीक्षण करने गए रेल महाप्रबंधक भी मेसरा पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में गाड़ियों की पहली खेप पहुंची थी जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।
चेन्नई के मलक्पम से 60 घंटे में मेसरा का सफर तय हुआ। पार्सल ट्रेनों से वाहन परिवहन कराने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि हर महीने तीन से चार रेक लाने का लक्ष्य है। दूसरी कंपनियों ने भी पार्सल ट्रेन से वाहन परिवहन के लिए संपर्क किया है। महाप्रबंधक ने मेसरा में शेड निर्माण समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।