Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने जीजा को पीटकर मारने वाले साले ने बताया- साइबर अपराध और यौन शोषण में जेल जा चुका था वह

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Kumar Pandey
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:53 PM (IST)

    भेलाटांड़ में बुधवार की रात अपने साले के हाथों मारा गया जीजा विनय ठाकुर साइबर क्राइम के मामले में जेल जा चुका था। हत्‍या के आरोप में जब साला अभिषेक महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने उसकी सारी करतूत पुलिस को बताई।

    Hero Image
    शुक्रवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: भेलाटांड़ में बुधवार की रात अपने साले के हाथों मारा गया जीजा विनय ठाकुर साइबर क्राइम के मामले में जेल जा चुका था। हत्‍या के आरोप में जब साला अभिषेक महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने उसकी सारी करतूत पुलिस को बताई। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ में अभिषेक महतो ने पुलिस को बताया कि विनय ठाकुर यौन शोषण के आरोप में भी कुछ माह जेल में रह चुका है। दरअसल शादी का झांसा देकर उसकी बहन का ही विनय ठाकुर ने यौन शोषण किया, जिसके बाद शादी से इन्‍कार कर दिया। मामले में उसकी बहन ने गिरिडीह में यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद युवक काे जेल भेजा गया था। बताया कि इसके बाद बाहर आने पर पिछले साल दीपावली के बाद आरोपित ने उसकी बहन भारती को दोबारा अपने प्रेम जाल में फांस कर शादी कर ली थी।

    यह भी पढ़ें: भेलाटांड़ में युवक की हत्‍या, 12 घंटे के अंदर मामले का खुलासा, हत्‍यारा साला गिरफ्तार

    हत्‍या के आरोपित अभिषेक महतो को बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभिषेक को जेल भेजने से पूर्व मुख्यालय डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपित अभिषेक सिंफर में रंग रोगन का काम करता था। उसकी बहन भारती गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित चपुआडीह निवासी विनय ठाकुर से प्रेम करती थी। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे, पर आखिर में विनय ठाकुर ने शादी से इन्‍कार कर दिया था। इसके बाद भारती ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बाद में मामला सुलझा और विनय ठाकुर लड़की से शादी करने के लिए राजी हो गया। दीपावली के बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। हालांकि इस शादी से दोनों के घर वाले नाखुश थे। खासकर भारती का भाई अभिषेक महतो काफी नाराज था।

    डीएसपी ने बताया कि भारती की फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसी वजह से भारती अपने पति विनय ठाकुर के साथ धनबाद में रह रही थी। दोनों धैया के राहरगोड़ा में किराए के एक मकान में रहते थे। खर्च निकालने के लिए भारती प्रभातम मॉल में काम भी करती थी। डीएसपी ने बताया कि घटना के दिन भारती ने अपने घर में चिकन बनाया था। विनय ठाकुर चिकन पहुंचाने के लिए ही भेलाटांड़ स्थित अपनी ससुराल गया था। पूछताछ में अभिषेक ने बताया है कि विनय ठाकुर उसके मां-बाप से बात करने लगा था। उनसे मिलने भी जाता था, पर यह उसे पसंद नहीं था। उसने उसे घर में घुसने से भी मना कर रखा था। बुधवार की रात विनय ठाकुर चिकन लेकर उसके घर गया तो वह (अभिषेक) भी घर में था। यह बात उसे हजम नहीं हुई। गुस्‍से में आकर उसने लौटते समय विनय ठाकुर के सिर पर बांस की फट्टी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर से काफी खून बहन की वजह से विनय की मौत हो गई।