विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोमो होकर टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन आज से, छठ तक झारखंड-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:05 AM (IST)

Tata Buxar Special Train: टाटा से बक्सर के बीच मंगलवार से बोकारो व गोमो होकर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है, जो नवंबर तक चलेगी।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, धनबाद। Tata Buxar Special Train : टाटा से बक्सर के बीच मंगलवार से स्पेशल ट्रेन चलेगी। बोकारो व गोमो होकर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से नवंबर तक चलेगी।

रेलवे ने इस ट्रेन को कोडरमा, तिलैया, राजगिर, बिहारशरीफ, पटना व आरा होकर चलाने की घोषणा की है। इससे दुर्गापूजा से छठ तक झारखंड व बिहार के यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

इन तिथियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन

- 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। टाटा से रात 8:30 पर खुल कर देर रात 12:05 पर बोकारो, 12:48 पर चंद्रपुरा, रात 1:13 पर गोमो तथा अगले दिन सुबह 7:10 पर पटना व 9:15 पर बक्सर पहुंचेगी।

- 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। बक्सर से दिन में 11:55 पर खुल कर दोपहर 1:40 पर पटना, रात 8:35 पर गोमो, 9:03 पर चंद्रपुरा, 9:35 पर बोकारो एवं देर रात 12:15 पर टाटा पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर ठहराव: कांड्रा, चांडिल, मूरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगिर, बिहार शरीफ, फतुहा, पटना व आरा।

यह भी पढ़ें- DVC: मैथन में घरों में घुस रहे जंगली जीव, अब कांटेदार साही की दस्तक; स्वच्छता और सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़ें- धनबाद में मध्याह्न भोजन योजना के लिए नए नियम लागू, स्पर्श प्रणाली से होगा व्यय प्रबंधन