Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में प्रस्तावित एशियन गेम्स में भाग लेंगे ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना

    संस निचितपुर एक हाथ के बूते ताइक्वांडो में परचम लहराने वाले दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:43 PM (IST)
    Hero Image
    चीन में प्रस्तावित एशियन गेम्स में भाग लेंगे ताइक्वांडो खिलाड़ी यमुना

    संस, निचितपुर: एक हाथ के बूते ताइक्वांडो में परचम लहराने वाले दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निचितपुर टाउनशिप के यमुना कुमार पासवान चीन जाएंगे। वे वहां 10 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होनेवाले 19 वां एशियन गेम्स में भाग लेंगे। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने यमुना का चयन किया है। यमुना उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित नेशनल कोचिग कैंप में तीन माह का ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण लेंगे। यमुना एक हाथ से दिव्यांग है। वर्ष 2003 में एक सड़क दुर्घटना में यमुना का दाहीना हाथ काटना पड़ा था। यमुना ताइक्वांडो के बड़े बड़े धुरंधरों को धूल चटा अब तक 49 गोल्ड मेडल सहित कुल 60 मेडल अपने नाम कर चुका है। उसने इससे पहले कई देशों में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीत कर अपने देश का नाम रौशन कर चुका है। खेल मंत्री और विधायक के हाथों सम्मानित हो चुका है: ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सूबे के खेल मंत्री हफीजुल हसन और विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने यमुना को सम्मानित कर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें