Puja Special Trains: धनबाद होकर रांची से जयनगर और गोमो होकर आरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग
धनबाद होकर रांची-जयनगर और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रांची से आरा के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन गोमो होकर चलेगी। ये ट्रेनें दिवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं। जयनगर वाली ट्रेन राउरकेला एक्सप्रेस के रूट पर चलेगी जबकि पूर्णिया कोर्ट वाली धनबाद आसनसोल होकर और आरा वाली कोडरमा गया होकर जाएगी। बुकिंग जल्द शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से जयनगर और पूर्णिया कोर्ट के बीच धनबाद होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही रांची से आरा के लिए गोमो होकर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
रांची से जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस के मार्ग से चलेगी। रांची से पूर्णिया कोर्ट तक चलने वाली ट्रेन धनबाद, आसनसोल, अंडाल, रामपुरहाट, मालदा टाउन व कटिहार होकर चलेगी।
रांची-आरा स्पेशल ट्रेन कोडरमा, गया, डेहरी आन सोन व सासाराम होकर आरा तक जाएगी। तीनों स्पेशल ट्रेन दिवाली व छठ की भीड़ के मद्देनजर चलेंगी। सोमवार से इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
- 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। रांची से रात 9:25 पर चलकर देर रात बोकारो व धनबाद होकर अगले दिन दोपहर 3:15 पर जयनगर पहुंचेगी।
- 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। जयनगर से शाम 4:45 पर चलकर अगले दिन सुबह धनबाद व बोकारो तथा सुबह 9:15 पर रांची पहुंचेगी।
- 08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से शाम 6:00 बजे चलकर रात 8:10 पर बोकारो, 8:48 पर चंद्रपुरा, 9:18 पर कतरास, रात 10:15 पर धनबाद आएगी।आसनसोल, अंडाल, सैंथिया, रामपुरहाट, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, कटिहार व पूर्णिया होकर दिन 11:00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
- 08625 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से दाेपहर 12:10 पर चलकर देर रात 12:25 पर धनबाद, 12:58 पर कतरास, 1:34 पर चंद्रपुरा, 2:30 पर बोकारो तथा सुबह 5:45 पर रांची पहुंचेगी।
- 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रात 8:45 पर चलकर देर रात 12:05 पर बोकारो, 1:13 पर गोमो थ कोडरमा, गया, सासाराम, विक्रमगंज होकर सुबह 9:15 पर आरा पहुंचेगी।
- 08630 आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आरा से सुबह 10:00 बजे चलेगी। शाम 4:17 पर गोमो, 5:40 पर बोकारो तथा रात 8:45 पर रांची पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।