Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सात छात्र सफल

    संस कतरास जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 में संकल्प एजुकेशन सुपर 30 के छात्रों का चय

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 28 Sep 2021 06:00 PM (IST)
    Hero Image
    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सात छात्र सफल

    संस, कतरास: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 में संकल्प एजुकेशन सुपर 30 के छात्रों का चयन होने पर मंगलवार को अंगारपथरा में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सफल छात्रों में लव कुमार महतो, कुश कुमार महतो उत्क्रमित मध्य विद्यालय धावाचिता, पीयूष कुमार दास सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह, विपुल शरण शर्मा, राजकीय मध्य विद्यालय महावीर अंगारपथरा, हर्षित कुमार साव टाटा डीएवी सिजुआ, सिद्धांत कुमार प्राथमिक विद्यालय सेंद्रा, कृष्णा कुमार महतो, राजकीय मध्य विद्यालय महाल चंदनकियारी का चयन हुआ है। एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने सभी छात्रों को सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर साधुचरण शर्मा, मनोरमा देवी, चंद्रभान प्रसाद, भारत भूषण सिन्हा, अंजली कुमारी, निहाल रंजन, नेहा श्री, रूपा महतो, नेतृत्व रंजन, शैलेंद्र कुमार, लखन भुइयां, राजू भुइयां, मनोज कुमार साव, शंभू प्रसाद महतो, जीतन कुमार दास, अभिषेक यादव, सुधाकर महतो आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ----------------

    डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा के विद्यार्थी पुरस्कृत

    संस, बरोरा: बरोरा क्षेत्र द्वारा हिदी दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को मंगलवार को जीएम पीयूष कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें प्रथम ऋतिक कुमार, द्वितीय नाविका कुमारी, तृतीय कुणाल रवानी को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार खगेश कुमार महतो को दिया गया। सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय में हिदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करनेवाली छात्रा निशा कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व बरोरा क्षेत्र के कई पदाधिकारी मौजूद थे। सबने विद्यार्थियों को जीवन पथ पर हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।