Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    41वां सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप: सिलेक्शन ट्रायल के लिए झारखंड आर्चरी एसोसिएशन ने घोषित की तिथि

    41st Senior National Archery Championship Jamu 2022 सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) का आयोजन जम्मू में 18 मार्च से होने जा रहा है। यह 27 मार्च तक चलेगा। भारतीय तीरंदाजी संघ ने इसका कार्यक्रम जारी किया है। इसके मद्देनजर झारखंड में भी चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    By MritunjayEdited By: Updated: Thu, 17 Feb 2022 10:25 AM (IST)
    Hero Image
    सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का सिलेक्शन ट्रायल

    जागरण संवाददाता, धनबाद। 41st Senior National Archery Championship Jamu 2022 झारखंड आर्चरी एसोसिएशन ने 41वें सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप (महिला-पुरुष) के सिलेक्शन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी है। एसोसिएशन की सेक्रेटरी पूर्णिमा महतो की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जमशेदपुर में 41वें सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व राउंड के लिए ट्रायल लिया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इंडियन राउंड 50 मीटर व 30 मीटर, कंपाउंड 50 गुणा 2 मीटर और रिकर्व राउंड 70 गुणा 2 मीटर का होगा। झारखंड एसोसिएशन से जुड़े सभी प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी 28 फरवरी से पहले अपनी एंट्री आर्चरी झारखंड एट द रेट जीमेल डाट काम भेज सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 के बाद आवेदन पर नहीं होगा विचार

    28 फरवरी अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। सेक्रेटरी पूर्णिमा महतो ने यह भी कहा है कि सभी एंट्री सिर्फ डिस्ट्रिक्ट और यूनिट लेवल के लेटर पैड पर ही स्वीकार की जाएगी। यह जानकारी धनबाद आर्चरी एसोसिएशन के संतोष कुमार दास ने दी।

    19 मार्च से जम्मू में होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

    41वें एनटीपीसी सीनियर (महिला-पुरुष) तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू में 18 मार्च से होने जा रहा है। यह 27 मार्च तक चलेगा। भारतीय तीरंदाजी संघ ने इसका कार्यक्रम जारी किया है। सभी खिलाड़ी और कोच इस प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए आर्चरी एसोसिएशन आफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

    धनबाद की दो बहनों को मदद का इंतजार

    चासनाला की दो बहनें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर राज्य के लिए पदक लाना चाहती हैं, लेकिन अभी तक इन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। टूटे धनुष से दोनों बहनें ज्योति और मधु लक्ष्य पर निशाना साध रही हैं। समय पर इन्हें मदद के तौर पर धनुष नहीं मिला तो प्रतियोगिता से वंचित हो जाएंगी। दरअसल 28 नवंबर 2021 को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री चंपई सोरेन ने धनबाद उपायुक्त को दोनों बहनों की आर्थिक स्थिति देखते हुए धनुष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। अभी तक राहत नहीं मिली है। मधु और ज्योति के पिता संतोष कुमार दास ने जिला खेल पदाधिकारी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।