Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    धनबाद में यहां खुला दूसरा आधार सेवा केंद्र, कार्ड बनवाने या अपडेट करवाने को अब ऑनलाइन भी ले सकेंगे अपॉइंटमेंट Dhanbad News

    By Sagar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 21 Oct 2020 11:26 PM (IST)

    धनबाद में सरायढेला के बाद अब एसएसएलएनटी काॅलेज की पीछे सरदार पटेल नगर में शहर का दूसरा आधार सेवा केंद्र खुल गया है। यहां पर लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही उसे अपडेट भी करा सकते हैं।

    धनबाद में एसएसएलएनटी काॅलेज के पास खुला दूसरा आधार सेवा केंद्र।

    धनबाद, जेएनएन। शहर में आधार कार्ड बनवाने या इसमें गलती होने पर सुधार करवाने वाले नागरिकों को लिए राहत भरी खबर है। सरायढेला के बाद अब एसएसएलएनटी काॅलेज की पीछे सरदार पटेल नगर में दूसरा आधार सेवा केंद्र खुल गया है। यहां पर लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही उसे अपडेट भी करा सकते हैं। आधार कार्ड एनरोलमेंट कराने के लिए 50 रुपये एवं बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये चार्ज रखा गया है। आधार सेवा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले धनबाद में एक ही आधार सेवा केंद्र सरायढेला में चल रहा था। जहां भारी भीड़ होने के कारण कार्ड बनवाने में लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब दूसरा केंद्र खुलने से ऐसे लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो कार्ड के लिए हर दिन चक्कर काट रहे थे। केंद्र में कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते है। इसके के लिए appointment.uidai.gov.in/EAcenter.aspx पर लाॅगइन कर सकते हैं। इसके बाद अपने राज्य, जिले व कस्बा का नाम दर्ज करना होता है। इसके बाद ऑन लाइन अपाइंटमेंट पूरा हो जाता है। कार्ड में क्या बदलवाना है, इसकी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद आवेदन करने वाले को केंद्र पर जाने की तारीख बता दी जाती है। इस तारीख को आकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

    प्रज्ञा केंद्र में बंद है सेवा: पहले आधार कार्ड की सेवा प्रज्ञा केंद्रों में मिल रही थी। इसके लिए प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने एक लाख तक के कंप्यूटर व इसके सामान खरीदे थे, लेकिन वर्ष 2018 के आसपास राज्य सरकार ने इसपर रोक लगा दिया। सूचना थी कि कई प्रज्ञा केंद्र गलत तरीके से कार्ड बना रहे हैं। इसके बाद कार्ड के लिए आधार सेंवा केंद्र बनाया जाने लगा। धनबाद में अब दो आधार सेवा केंद्र हो गए हैं।