सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बोले सुदेश महतो, राष्ट्र की एकता-अखंडता में रहा अहम योगदान
Sardar Patel Jyanti :धनबाद में अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई, जहाँ पूर्व उपमुख्यमंत्री ...और पढ़ें

अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल सुदेश महतो और अन्य। (फोटो जागरण)
HighLights
151वीं जयंती पर सरदार पटेल को किया गया याद।
सुदेश महतो ने राष्ट्र निर्माण में योगदान सराहा।
मेधावी छात्रों को समारोह में किया गया सम्मानित।
जागरण संवाददाता, धनबाद। अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ की ओर से आठ लेन रोड स्थित द रीत रिजार्ट में शनिवार को भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। संघ के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम के गान से किया।
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को आजादी दिलाने तथा देश की एकता और अखंडता को बरकार रखने में अहम भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल ऐसे राजनेताओं में से थे, जिन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। ऐसे महापुरुषों को याद करने से हमें प्रेरणा मिलती है और देश के लिए कुछ करने की इच्छा जागृत होती है।
मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में सरदार पटेल सरीखे आदर्श पुरुष की बड़ी आवश्यकता है। आज राजनीति में सर्वत्र गिरावट एवं मूल्यहीनता का बोलबाला है। आज महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। राजनीति से जुड़े लोग इसे लाभ व सत्ता सुख का साधन समझ रहे हैं।
सरदार पटेल राजनीति को सेवा मानते थे और मूल्यों से कभी समझौता नहीं करते थे। संघ के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देना एवं राष्ट्रीय एकीकरण को याद करना है।
इस अवसर पर विभिन्न बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। मौके पर संरक्षक एसके सिन्हा, सुरेंद्र कुमार सिंह, बामेश्वर सिंह, रामबाबू सिंह, देव नंदन प्रसाद, सचिदानंद सिंह, शत्रुघ्न कुमार, बिनोद कुमार सिंह, बाल्मिकी राय, आशुतोष कुमार, अजित पटेल, दिनेश प्रसाद, प्रेम प्रकाश, अमरजीत कुमार, संतोष सिंह, महिला विंग की अध्यक्ष अनुराधा पटेल, संरक्षक अंजु कुमारी, विजया लक्ष्मी उपस्थित थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।