विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के हीरापुर में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, सांसद ढुलू महतो सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:20 PM (IST)

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: धनबाद के हीरापुर स्थित पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: हीरापुर में श्रद्धांजलि देते सांसद ढुलू महतो और अन्य। (फोटो साैजन्य)

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: हीरापुर में श्रद्धांजलि देते सांसद ढुलू महतो और अन्य। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. सरदार पटेल की 151वीं जयंती हीरापुर, धनबाद में मनाई गई।

  2. सांसद ढुलू महतो, मेयर संजीव सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

  3. वक्ताओं ने राष्ट्र एकीकरण में पटेल के योगदान को याद किया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। हीरापुर स्थित पटेल चौक पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में धनबाद के सांसद ढुलू महतो, मेयर संजीव सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sanjiv Singh

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की परिकल्पना को साकार किया। उनके प्रयासों के कारण ही आज देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

सांसद ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के भीतर प्रधानमंत्री पद के लिए सरदार पटेल को व्यापक समर्थन प्राप्त था, लेकिन महात्मा गांधी के आग्रह पर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के नाम का समर्थन किया। यदि परिस्थितियां अलग होतीं तो सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे। उनका त्याग, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को हमेशा सर्वोपरि रखा और अपना संपूर्ण जीवन देशसेवा में समर्पित कर दिया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

भाजपा नेता एवं पटेल स्मारक समिति के महासचिव मुकेश पांडेय ने कहा कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

समिति के अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जैसे महापुरुष दुनिया में विरले ही जन्म लेते हैं। उनका जीवन त्याग, समर्पण, साहस और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू सिंह ने की, जबकि संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया। समारोह में सुशील सिंह, मुकेश पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, संजय झा, नीतीन भट्ट, कुमार कौशल, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, मनी सिंह, इंद्र सिंह, शांतनु चंद्रा, अनिल शर्मा, अशोक पाल, देबू महतो, राजकुमार राय, जीतेंद्र मालाकार, उत्तम महतो, शरत पांडेय और धीरेन्द्र ब्रह्मचारी समेत समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

समारोह का समापन सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें- सीट बेल्ट नहीं लगाने पर धनबाद पुलिस ने कार चालक से की मारपीट, पत्नी के सामने बाल पकड़कर खींचा; बवाल

यह भी पढ़ें- डीआरयूसीसी सदस्य पूजा ने किया धनबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर जताई नाराजगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।