डीआरयूसीसी सदस्य पूजा ने किया धनबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं पर जताई नाराजगी
Dhanbad News: डीआरयूसीसी सदस्य पूजा रत्नाकर ने सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर धनबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

धनबाद स्टेशन के प्रतीक्षालय में महिला यात्रियों से बातचीत करतीं पूजा रत्नाकर। (फोटो साैजन्य)
HighLights
पूजा रत्नाकर ने धनबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई में मिली कमियों पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों को तत्काल सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की नवनियुक्त सदस्य पूजा रत्नाकर ने शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। सांसद ढुलू महतो के निर्देशानुसार उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यात्रियों को हो रही परेशानी एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में मिली कमियों पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई। व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया।
पूजा रत्नाकर ने कहा कि धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि धनबाद रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। यात्री स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि धनबाद रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
यह भी पढ़ें- धनबाद के सरकारी अस्पतालों में 74 डॉक्टरों की होगी बहाली, 11 नवंबर तक करें आवेदन
यह भी पढ़ें- SIR के नाम पर फर्जी ई-मेल से रहें सावधान, साइबर ठग कर रहे धोखाधड़ी का प्रयास