विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद के सरकारी अस्पतालों में 74 डॉक्टरों की होगी बहाली, 11 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:48 PM (IST)

धनबाद जिले के सरकारी अस्पतालों में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से 74 चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।

धनबाद में डाक्टरों की होगी नियुक्ति।

धनबाद में डाक्टरों की होगी नियुक्ति।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में 74 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक चिकित्सक 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। नियुक्तियां जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से होंगी।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत मेडिकल आफिसर के 48 पद हैं।

एनआरएचएम और यूसीडी सेल में जनरल फिजिशियन के 13, गाइनाकोलाजिस्ट के दो, पीडियाट्रिशियन के सात और एनेस्थीसियोलाजिस्ट के चार पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मेडिकल आफिसर को 63 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जबकि अन्य चिकित्सकों को प्रति माह 1.10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- SIR के नाम पर फर्जी ई-मेल से रहें सावधान, साइबर ठग कर रहे धोखाधड़ी का प्रयास

यह भी पढ़ें- IIT(ISM) Dhanbad में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था रहने वाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।