Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लू का भी क्रेज कम नहीं, दिखा तो सेल्फी लेने को लगी कतार

    By mritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 04 Mar 2019 02:45 PM (IST)

    नया बाजार मस्जिद के पास एक बड़ा उल्लू पड़ा था। वह उड़ नहीं पा रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पास के पावर हाउस को सुपुर्द कर दिया। पावर हाउस के कर्मचारियों ...और पढ़ें

    Hero Image
    उल्लू का भी क्रेज कम नहीं, दिखा तो सेल्फी लेने को लगी कतार

    धनबाद, जेएनएन। यूं तो उल्लू लक्ष्मी का वाहन है। इसके दर्शन को शुभ माना जाता है। हालांकि यह भी सच है कि किसी का उपहास उड़ाने के लिए भी उल्लू का संबोधन किया जाता है। बावजूद इनका भी अपना क्रेज है। सोमवार सुबह धनबाद के नया बाजार में एक बड़ा उल्लू दिखा तो देखने वालों की भीड़ लग गई। क्रेज इतना की लोग सेल्फी लेने लगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नया बाजार मस्जिद के पास एक बड़ा उल्लू पड़ा था। वह उड़ नहीं पा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पास के पावर हाउस को सुपुर्द कर दिया। पावर हाउस के कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ उल्लू को लेकर गए। इससे पहले उल्लू को देखने के लिए भीड़ लग गई। उसके साथ सेल्फी लेने वालों की कतार लग गई। इसमें युवतियां भी शामिल थीं। 

    पहली बार धनबाद में मिला बड़ा उल्लूः धनबाद वन विभाग के कर्मचारी जाशिम अंसारी के अनुसार उल्लू की वजन करीब 5 किलो है। इतना बड़ा उल्लू वन विभाग को पहली बार मिला है। उल्लू को पॉलिटेक्निक स्थित वन विभाग के पिजड़े में सुरक्षित रखा गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अंंसारी के अनुसार उड़ने के क्रम में कभी-कभी तार आदि से टकराने पर उल्लू को चोट लग जाता है। इस कारण वह उड़ नहीं पाते हैं। जमीन पर गिर पड़ते हैं।