विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतिश कुमार ने राम सेवक सिंह को बनाया झारखंड जदयू का संगठन प्रभारी, धनबाद इकाई ने दी बधाई

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:58 PM (IST)

Ram Sevak Singh: बिहार के पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह को झारखंड जदयू का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। धनबाद जिला जदयू ने इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।

Jharkhand JDU के संगठन प्रभारी राम सेवक सिंह से विचार-विमर्श करते धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह व अन्य। (फोटो सौजन्य)

Jharkhand JDU के संगठन प्रभारी राम सेवक सिंह से विचार-विमर्श करते धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह व अन्य। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. राम सेवक सिंह झारखंड जदयू के संगठन प्रभारी नियुक्त।

  2. धनबाद जिला जदयू ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

  3. इस कदम से झारखंड में पार्टी को मिलेगी मजबूती।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। JDU News: बिहार के पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह को झारखंड जदयू का संगठन प्रभारी बनाया गया है। उनके संगठन प्रभारी बनने पर धनबाद जिला जदयू ने बधाई दी है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम सेवक सिंह को झारखंड जदयू का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। सिंह बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ से विधायक हैं।

धनबाद जिला जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पटना में राम सेवक सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मंत्री सह विधायक राम सेवक सिंह को झारखंड प्रदेश का संगठन प्रभारी बनाया है। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार और राम सेवक सिंह को हार्दिक बधाई दी।

पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि राम सेवक सिंह के झारखंड का संगठन प्रभारी बनने से प्रदेश में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने राम सेवक सिंह से धनबाद आने का अनुरोध भी किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धनबाद समेत पूरे झारखंड में पार्टी संगठन की स्थिति से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, धनबाद से लंबी दूरी की ट्रेनें फुल; स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- धनबाद पुलिस की ठंड और कोहरे से निपटने की तैयारी, तेज रफ्तार पर रहेगी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।