विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद वापसी की राह मुश्किल, धनबाद से लंबी दूरी की ट्रेनें फुल; स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:45 AM (IST)

Indian Railway Update: छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में अगले 15 दिनों तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

छठ बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें।

छठ बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. छठ बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल।

  2. अगले 15 दिनों तक ज्यादातर ट्रेनों में 'नो रूम' स्थिति।

  3. यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। छठ महापर्व समाप्त होते ही अब दूसरे शहरों में काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकटों की उपलब्धता पर दिखने लगा है। अगले 15 दिनों तक ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रीमियम ट्रेन हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भी सेकंड एसी में एक-दो दिन को छोड़कर एक दिसंबर तक नो रूम की स्थिति है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अलग-अलग शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

उत्तर बिहार से दक्षिण भारत लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार को रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच वनवे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 05553 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल से दोपहर 12:40 बजे खुलेगी और बुधवार तड़के 3:15 बजे धनबाद पहुंचेगी। यहां से बोकारो, रांची और राउरकेला होते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह दरभंगा से पोत्तनूर के लिए 18 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 05591 दरभंगा-पोत्तनूर स्पेशल सुबह 7:05 बजे दरभंगा से खुलेगी।

यह शाम 4:10 बजे धनबाद, 6:20 बजे बोकारो और रात 8:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।

मुंबई जाने वालों की सबसे ज्यादा परेशानी

दूसरी ओर, मुंबई और आसपास के शहरों में लौटने वाले यात्रियों की परेशानी सबसे ज्यादा है। रेलवे ने कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन मुंबई के लिए कोई अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई है।

धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-मुंबई मेल और धनबाद-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस में 30 नवंबर तक लंबी वेटिंग चल रही है।

छठ से पहले भी मुंबई से इस रूट पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई थी। अब वापसी में भी उन्हें इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

नवंबर में इन स्पेशल ट्रेनों का मिलेगा लाभ

03309 Dhanbad–Delhi Special : 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार

03639 Dhanbad–Shakur Basti Special : 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार

09822 Dhanbad–Sogaria Special : 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार

04157 Kanpur–Kolkata Special : 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार

04158 Kolkata–Kanpur Special : 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

01911 Agra Cantt–Kolkata Special : 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार

01912 Kolkata–Agra Cantt Special : 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार

04312 Yog Nagari Rishikesh–Kolkata Special : 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार

04311 Kolkata–Yog Nagari Rishikesh Special : 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार

03107 Kolkata–Alamnagar Special : 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार

03108 Alamnagar–Kolkata Special : 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार

01929 Jhansi–Khurda Road Special : 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार

01930 Khurda Road–Jhansi Special : 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार

03253 Patna–Charlapalli Special : 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार

08184 Buxar–Tatanagar Special : 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार

08626 Purnia Court–Ranchi Special : 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार

08896 Patna–Gondia Special : 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार

08756 Barauni–Durg Special : 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार

यह भी पढ़ें- धनबाद पुलिस की ठंड और कोहरे से निपटने की तैयारी, तेज रफ्तार पर रहेगी नजर

यह भी पढ़ें- Coal India में तीन कार्यकारी निदेशक पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा, दो पद अभी भी खाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।