Coal India में तीन कार्यकारी निदेशक पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा, दो पद अभी भी खाली
Coal India Limited में कार्यकारी निदेशक (ईडी) पदों पर पदोन्नति के लिए चयन बोर्ड ने तीन अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की है।

कोल इंडिया मुख्यालय। (फाइल फोटो)
HighLights
कोल इंडिया में तीन कार्यकारी निदेशक पदों पर पदोन्नति की अनुशंसा।
देबब्रत घोष, डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, राजेश वी. नायर का चयन।
पर्यावरण और खनन के दो महत्वपूर्ण ईडी पद खाली।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India News: कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पदों पर पदोन्नति को लेकर चयन बोर्ड ने तीन अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की है।

14 नवंबर 2026 को आयोजित साक्षात्कार के आधार पर चयन बोर्ड ने यह सूची जारी की है। अनुशंसित अधिकारियों में उत्खनन, चिकित्सा सेवा और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार, ईडी (उत्खनन) पद के लिए कोल इंडिया के महाप्रबंधक (उत्खनन) देबब्रत घोष की अनुशंसा की गई है।
वहीं, ईडी (चिकित्सा सेवाएं) पद के लिए एसईसीएल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (चिकित्सा विशेषज्ञ) डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा का चयन किया गया है। इसी तरह ईडी (मानव संसाधन) पद के लिए कोल इंडिया के महाप्रबंधक (एचआर) राजेश वी. नायर के नाम की अनुशंसा की गई है।
हालांकि, दो महत्वपूर्ण पदों पर चयन बोर्ड किसी भी अधिकारी के नाम की अनुशंसा नहीं कर सका। इनमें ईडी (पर्यावरण) तथा ईडी (खनन/कॉरपोरेट प्लानिंग एवं परियोजना निगरानी) के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए फिलहाल किसी अधिकारी को पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।
कोल इंडिया के महाप्रबंधक (मानव संसाधन)/ईई की ओर से जारी इस सूची के बाद तीन पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं, दो पदों पर अनुशंसा नहीं होने से इन पदों को भरने की प्रक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें- Cyclone Akwan: बंगाल की खाड़ी में तीसरे तूफान की दस्तक, 19 से बदलेगा मौसम; 2 दिन झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी
यह भी पढ़ें- महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर से खुलेगा, कोल इंडिया बेचेगी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी