Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में तीसरे तूफान की दस्तक, 19 से बदलेगा मौसम; 2 दिन झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी
Cyclone Akvan Impact on Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान आज शाम तक गंभीर तूफान में बदल जाएगा। झारखडमें 21-21 को भारी बारिश होगी।

अर्नब-मुरासु के बाद बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवात 'अकवान'। (एआइ फोटो)
HighLights
चक्रवात अकवान आज शाम गंभीर तूफान में बदलेगा।
19-22 नवंबर तक झारखंड में बारिश की संभावना।
20-21 नवंबर को राज्य में भारी बारिश का अलर्ट।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Cyclone Akvan Impact: अर्नब और मुरासु के बाद बंगाल की खाड़ी में तीसरा तूफान अकवान सक्रिय हो गया है। मंगलवार शाम से इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।
19 नवंबर की रात अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने का अनुमान है। इसका असर धनबाद समेत राज्य के बड़े हिस्से में दिख सकता है। 19 से 22 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
20 और 21 को राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। 22 को भी कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
आज से तीन दिन रातें अधिक सर्द
मौसम में आए बदलाव से अगले तीन तापमान में तेजी से गिरावट के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे रात सर्द हो सकती है। उसके बाद के दो दिनों में भी रात में ठंडक बरकरार रह सकती है।
वीकेंड पर बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम साफ होते ही तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी।
उसके बाद धीरे-धीरे तेज ठंड दस्तक दे सकती है। इस माह में अंतिम सप्ताह में सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Railway Board-AIRF Meet: ट्रैक मेंटेनर को मिलेगा प्रमोशन का मौका, वेंडर की होगी अलग यूनिफार्म
यह भी पढ़ें- RPF CIB की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह में 1.75 लाख रुपये के रेल टिकटों के साथ मुंबई का दलाल गिरफ्तार