विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPF CIB की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह में 1.75 लाख रुपये के रेल टिकटों के साथ मुंबई का दलाल गिरफ्तार

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

Dhanbad Railway Ticket Scam: गिरिडीह के मधुवन में मुंबई का एक व्यक्ति पौने दो लाख रुपये के 31 ओपनिंग डेट के रेल टिकटों के साथ पकड़ा गया।

टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली आरपीएफ सीआइबी टीम। (फोटो साैजन्य)

टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली आरपीएफ सीआइबी टीम। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. गिरिडीह में रेल टिकट दलाल भाविक जसवंत राय सूचक गिरफ्तार।

  2. 1.74 लाख रुपये मूल्य के 31 ओपनिंग डेट टिकट बरामद।

  3. छोटे स्टेशनों से टिकट खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारी सीजन को लेकर ज्यादातर ट्रेनों में टिकट की मारामारी है। बड़े और मुख्य स्टेशन पर टिकट दलालों की निगरानी हो रही है। टिकट दलालों ने इसका काट ढूंढ़ निकाला है।

बड़े स्टेशन के बजाय अब सुदूर के छोटे स्टेशन से ओपनिंग डेट की टिकटें कटवा कर मुंहमांगी कमाई कर रहे हैं। धनबाद सीआइबी, गोमो आरपीएफ तथा गिरिडीह के मधुवन थाने की पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मधुवन से ऐसे ही एक शातिर को पकड़ा गया।

पकड़े गये 33 वर्षीय युवक का नाम भाविक जसवंत राय सूचक है। मुंबई के मलाड पश्चिम में रहने वाले शख्स के पास से ओपनिंग डेट के 117 यात्रियों के लगभग पौने दो लाख रुपये मूल्य के 31 टिकट बरामद किये गये हैं।

आरपीएफ सीआइबी को मधुवन में टिकट दलाल से जुड़ी सूचना के आधार पर मधुवन के सिद्धायतन चैरिटेबल स्पिरिचुअल होम धर्मशाला के रूम नंबर 226 में छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद शख्स के पास पिछले तीन दिनों में मधुवन के टिकट काउंटर से कटवाये गये 31 ओपनिंग डेट के टिकट बरामद हुए। 117 यात्रियों के लिए कटवाये गये टिकट का मूल्य एक लाख 74 हजार 630 रुपये है।

दो मोबाइल तथा नगद 6900 रुपये जब्त किया गया। अभियान में सीआइबी निरीक्षक अरविंद कुमार राम के साथ आपरपीएफ इंस्पेक्टर गोमो विमलेश कुमार, एसआइ आनंद आलोक, एएसआइ सीबआइबी शशिकांत तिवारी समेत अन्य शामिल थे।

तत्काल के बजाय ओपनिंग डेट टिकट का खेल, प्रति टिकट 2000 से 3000 ज्यादा कमाई
तत्काल टिकट को लेकर नियम थोड़े सख्त हो गये हैं। शिकायत मिलने पर आरपीएफ भी निगरानी करती है।

दूसरी ओर, लंबी दूरी की ट्रेनों में ओपनिंग डेट यानी 60 दिन पहले बुकिंग खुलते ही सीटें फुल हो जाती हैं। ज्यादातर यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता।

टिकट दलाल इसी का फायदा उठाता था। ओपनिंग डेट का प्रति टिकट 2000 से 3000 रुपये तक अधिक लेकर यात्रियों को बेचता था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कहीं नहीं दिखेगी ऐसी आस्था, बच्चों को लांघकर व्रती देती हैं आयुष्मान का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- झारखंड में तेजी से गिर रहा पारा, छठ पर कैसा रहेगा धनबाद का हाल? IMD ने बताया, सुबह के अर्घ्य के समय कैसा रहेगा आसमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।