विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Board-AIRF Meet: ट्रैक मेंटेनर को मिलेगा प्रमोशन का मौका, वेंडर की होगी अलग यूनिफार्म

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:41 PM (IST)

Railway Board और एआइआरएफ की बैठक में रेलकर्मियों की पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन और यूनिफार्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रैक मेंटेनर को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलेंगे।

पटरी की मरम्मत करते ट्रैक मेंटेनर। (सांकेतिक फोटो)

पटरी की मरम्मत करते ट्रैक मेंटेनर। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे बोर्ड और आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन-एआइआरएफ की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में रेलकर्मियों की पदोन्नति कैडर पुनर्गठन और यूनिफार्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में कई मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसका फायदा लाखों रेलकर्मियों को होगा।

फेडरेशन के जोनल सचिव ओपी शर्मा और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी नके खवास ने बताया कि बैठक में इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर सहित अन्य रेलकर्मियों को पदोन्नति के अधिक अवसर प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-एलडीसीई ओपन टू आल अथवा सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा-जीडीसीई के माध्यम से पदोन्नति की व्यवस्था को बेहतर बनाने का सुझाव दिया गया। संबंधित रिक्तियों में 25 प्रतिशत अधिक पद सुरक्षित रखने की सिफारिश की गई।

एस्कार्टिंग स्टाफ, वेंडर और लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर व तकनीशियन कर्मचारियों जैसे फ्रंट लाइन स्टाफ के यूनिफार्म का मुद्दा का भी उठाया गया। फेडरेशन की ओर से कहा गया कि जिम्मेदारी व कार्यक्षेत्र अलग हैं तो उनका ड्रेस भी अलग होना चाहिए। वेंडर के लिए अलग यूनिफार्म निर्धारित करने पर सहमति दी गई।

यह भी पढ़ें- RPF CIB की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह में 1.75 लाख रुपये के रेल टिकटों के साथ मुंबई का दलाल गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कहीं नहीं दिखेगी ऐसी आस्था, बच्चों को लांघकर व्रती देती हैं आयुष्मान का आशीर्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।