विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर से खुलेगा, कोल इंडिया बेचेगी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:00 AM (IST)

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, जिसका मूल्य बैंड प्रति शेयर 129 से 136 रुपये तय किया गया है। निवेशक 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

23 नवंबर तक लगा सकेंगे बोली, कोल इंडिया बेचेगी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी।

23 नवंबर तक लगा सकेंगे बोली, कोल इंडिया बेचेगी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी।

HighLights

  1. एमसीएल आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा, 23 नवंबर तक बोली।

  2. प्रति शेयर मूल्य बैंड 129 से 136 रुपये निर्धारित।

  3. कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, ₹8981 करोड़ का आईपीओ।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। इसके लिए प्रति शेयर 129 से 136 रुपये का मूल्य बैंड निर्धारित किया गया है। निवेशक 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।

इस आईपीओ के जरिये कोल इंडिया अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।करीब 8981 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। यानी इससे मिलने वाली राशि एमसीएल को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाली कोल इंडिया को मिलेगी।

खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम 110 शेयरों का एक लाट निर्धारित किया गया है। ऊपरी मूल्य के आधार पर इसके लिए 14,960 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ में पात्र कर्मचारियों और कोल इंडिया के शेयरधारकों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।

एमसीएल कोल इंडिया की तीसरी अनुषंगी कंपनी होगी, जो इस वर्ष शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी। इससे पहले बीसीसीएल और सीएमपीडीआई का आईपीओ आ चुका है। एमसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 218.31 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों का रिकॉर्ड, दीपावली से छठ तक हर दिन 7000 से ज्यादा पैसेंजर ने किया सफर

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी के लिए 15 दिनों तक ट्रेनों में मारामारी, रेलवे की स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत; देखें पूरी लिस्ट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।