विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद वापसी के लिए 15 दिनों तक ट्रेनों में मारामारी, रेलवे की स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत; देखें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:56 PM (GMT+05:30)

छठ पर्व समाप्त होने के बाद बड़े शहरों में वापसी के लिए ट्रेनों में टिकट की भारी मारामारी है, अगले ...और पढ़ें

अगले 15 दिनों तक लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल, हावड़ा राजधानी में नो रूम।

अगले 15 दिनों तक लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल, हावड़ा राजधानी में नो रूम।

HighLights

  1. छठ के बाद बड़े शहरों में वापसी के लिए टिकट संकट।

  2. अगले 15 दिनों तक लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह फुल।

  3. यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

जागरण संवाददाता, धनबाद। छठ समाप्त होते ही अब बड़े शहरों में वापसी को लेकर टिकट की मारामारी है। अगले 15 दिनों तक ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें फुल हैं। राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में वेटिंग टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी का सेकंड एसी बीच के एक-दो दिन छोड़ एक दिसंबर तक नो रूम हो चुकी है। यात्रियों की भीड़ अब स्पेशल ट्रेनें थामेंगी। पूरे माह अलग-अलग दिनों में विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

30 तक मुंबई की राह मुश्किल, मुंबई मेल व धनबाद-एलटीटी दोनों फुल

देश के ज्यादातर शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलने के बाद भी मुंबई या आसपास के लिए एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई। धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-मुंबई मेल और धनबाद से लोकमान्य तिलक तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन में 30 नवंबर तक वेटिंगलिस्ट लहरा रहे हैं।

इससे सबसे ज्यादा मुश्किल मुंबई लौटने वाले यात्रियों की है। छठ से पहले भी मुंबई से इस रूट के लिए स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अब यही हाल वापसी का है।

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

- 03309 धनबाद-दिल्ल स्पेशल 28 तक प्रत्येक शनिवार
- 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 30 तक सोम व शुक्र
- 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल 28 तक प्रत्येक शनिवार
- 04157 कानपुर-कोलकाता स्पेशल 24 तक प्रत्येक मंगलवार
- 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल 25 तक प्रत्येक बुधवार
- 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 26 तक प्रत्येक गुरूवार
- 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल 27 तक प्रत्येक शुक्रवार
- 04312 योगनगरी़ ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 20 तक प्रत्येक शुक्रवार
- 04311 कोलकाता-योगनगरी़ ऋषिकेश स्पेशल 22 तक प्रत्येक रविवार
- 03107 कोलकाता-आलमनगर स्पेशल 26 तक प्रत्येक गुरुवार
- 03108 आलमनगर-कोलकाता स्पेशल 28 तक प्रत्येक शनिवार
- 01929 झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल 27 तक प्रत्येक शुक्रवार
- 01930 खुर्दा रोड- झांसी स्पेशल 29 तक प्रत्येक रविवार
- 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 30 तक सोम व बुध
- 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 25 तक प्रत्येक बुधवार
- 08626 पूर्णिया कोर्ट -रांची स्पेशल 21 तक प्रत्येक शनिवार
- 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल 21 तक प्रत्येक शनिवार
- 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल 19 तक प्रत्येक गुरुवार

धनबाद होकर रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल आज, दरभंगा-पोत्तनूर स्पेशल कल

उत्तर बिहार से छठ बाद वापसी के लिए मंगलवार को रक्सौल से चर्लपल्ली के बीच वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05553 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल मंगलवार को रक्सौल से दोपहर 12:40 पर खुल कर बुधवार तड़के 3:15 पर धनबाद आएगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव बोकारो, रांची व राउरकेला मार्ग से होगा। दूसरी ओर, दरभंगा से पोत्तनूर के लिए 18 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। 05591 दरभंगा-पोत्तनूर स्पेशल दरभंगा से सुबह 7:05 पर खुल कर शाम 4:10 पर धनबाद, 6:20 पर बोकारो एवं रात 8:30 पर रांची होेकर शुक्रवार दोपहर 3:30 पर पोत्तनूर पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।