धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस की बढ़ेगी रफ्तार, कोयंबटूर 30 मिनट तो 5 मिनट पहले पहुंचेगी एर्नाकुलम
धनबाद से चलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी। कोयंबटूर 30 मिनट और एर्नाकुलम 5 मिनट पहले पहुंचेंगे। दक्षिण रेलवे ने इस बदलाव को मंजूरी दी है जो 29 सितंबर से लागू होगा। कुछ ट्रेनों को रद भी किया गया है और कुछ के मार्गों में बदलाव किया गया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद की सबसे लोकप्रिय ट्रेन अलेप्पी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ेगी। कोयंबटूर 30 मिनट पहले तो एर्नाकुलम पांच मिनट पहले पहुंचेगी।
दक्षिण रेलवे ने अपने अधीन जोलारपेट्टई से एर्नाकुलम स्टेशन तक इस ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने को मंजूरी दी है। 29 सितंबर से नई व्यवस्था प्रभावी होगी।
धनबाद से वेल्लूर यानी काठपाड़ी तक 63 स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेन के ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा और न ही गति में बढ़ोतरी होगी। अलेप्पी पहुंचने के समय में भी कोई फेरबदल नहीं होगा। वापसी में भी अलेप्पी से चलने तथा बीच के किसी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
किस स्टेशन पर कितना पहले पहुंचेगी
जोलोपेट्टई में अलसुबह 3:30-3:35 बजे के बदले 3:05-3:10 बजे तक, सेलम में सुबह 5:22-5:25 बजे के बदले 4:52-4:55 बजे, इरोड सुबह 6:35-6:45 बजे के स्थान पर 5:50-6:00 बजे, तिरुप्पुर सुबह 7:28-7:30 बजे के बदले 6:43-6:45 बजे, कोयंबटूर सुबह 8:27-8:30 बजे के बदले सुबह 7:57-8:00 बजे, पलक्कड सुबह 10:00-10:05 बजे के बदले 9:17-9:20 बजे, त्रिशूर 11:17-11:20 बजे के बदले 10:35-10:38 बजे, एर्नाकुलम दोपहर 12:40-12:45 बजे के बदले 12:35-12:40 बजे तक ठहराव होगा।
28 और 30 जुलाई को झाड़ग्राम मेमू रद
झाड़ग्राम से धनबाद के बीच सोमवार की सुबह चलने वाली मेमू रद रहेगी। इस वजह से दोपहर में धनबाद से झाड़ग्राम जानेवाली मेमू भी नहीं चलेगी। इसके बाद 30 जुलाई को भी दोनों ओर से रद रहेगी।
भोजूडीह से चंद्रपुरा के बीच चलने वाली मेमू सोमवार को भोजूडीह से महुदा तक चलेगी। वापसी में चंद्रपुरा के बदले महुदा से भोजूडीह तक चलाई जाएगी। एक अगस्त काे भी भोजूडीह से महुदा तक चलेगी और वहीं से लौट जाएगी।
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्याें के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दूसरी ओर, धनबाद, बोकारो व रांची होकर चलने वाली जसीडीह-वास्को द गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 25 अगस्त को रद रहेगी। वापसी में 22 अगस्त को वास्को द गामा से जसीडीह के बीच नहीं चलेगी।
ओडिशा के झारसुगड़ा में यार्ड के विकास कार्याें के कारण ट्रेन रद रहेगी। कल व दो अगस्त को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस आद्रा धनबाद से टाटा जानेवाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 29 जुलाई को टाटा के बदले आद्रा तक जाएगी। वापसी में आद्रा से धनबाद तक चलाई जाएगी।
दो अगस्त को भी इस ट्रेन के पहिए आद्रा में ही थम जाएंगे। टाटा के बदले आद्रा से धनबाद तक चलेगी। टाटा से आने-जाने वाले यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा। चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्याें के कारण ट्रेन गंतव्य तक जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।