Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत्यु बाद अब रेल कर्मचारियों को अंतिम संस्कार के लिए मिलेगा 25 हजार का अनुदान Dhanbad News

    By mritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jul 2019 01:56 PM (IST)

    कर्मचारियों की मृत्यु के बाद दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि के बाबत रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना कल्याण डीवी राव ने सभी जोन को पत्र जारी कर दिया

    मृत्यु बाद अब रेल कर्मचारियों को अंतिम संस्कार के लिए मिलेगा 25 हजार का अनुदान Dhanbad News

    धनबाद, जेएनएन। रेलवे ने अपने कर्मचारियों की मृत्यु के बाद फौरी राहत के ताैर पर दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि की है। अब तक 15 हजार का अनुदान दिया जाता था। इसे बढ़ा 25 हजार कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का मजदूर संगठनों ने स्वागत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारियों की मृत्यु के बाद दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि के बाबत रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना कल्याण डीवी राव ने सभी जोन को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में संशोधित आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के इस निर्णय का कर्मचारी यूनियनों स्वागत किया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा- 2 के संयुक्त सचिव एनके खवास ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन लंबे समय से तत्काल राहत की राशि में बढ़ोतरी की मांग कर रही थी। अब रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। कहा कि कर्मचारी के निधन पर उनके आश्रितों पर एकाएक आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। इसके मद्देनजर ही अंतिम संस्कार की राशि में बढ़ोतरी का आग्रह किया गया था। रेलवे बोर्ड का निर्णय स्वागत योग्य है।

    comedy show banner
    comedy show banner