रेलवे बोनस पर कैबिनेट की मुहर, धनबाद मंडल के 26 हजार कर्मचारियों के खाते में आएंगे 17951 रुपये
धनबाद रेल मंडल के लगभग 26 हजार कर्मचारियों को 46.67 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा, प्रत्येक कर्मचारी के खाते में ...और पढ़ें

धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों को दिवाली बोनस। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
धनबाद रेल मंडल के 26 हजार कर्मचारियों को बोनस।
प्रत्येक कर्मचारी के खाते में आएंगे 17,951 रुपये।
कर्मचारियों को 21 हजार सीलिंग की उम्मीद पर मायूसी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रेल कर्मचारियों को बोनस भुगतान को लेकर कैबिनेट की मुहर के साथ ही धनबाद रेल मंडल में तैयारी शुरू हो गई है। इस बार लगभग 26 हजार कर्मचारियों को बोनस भुगतान होगा। इनमें झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल के कर्मचारी शामिल हैं।
प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 17951 रुपये आएगा। बोनस के रूप में तकरीबन 46 करोड़ 67 लाख 26000 रुपये का वितरण होगा। रेलवे के अलग-अलग विभागों ने कर्मचारियों की अपडेट सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। कार्मिक और वित्त विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों में सारी प्रक्रियाएं पूरी कर कर्मचारियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
21 हजार सीलिंग की उम्मीद पर फिरा पानी, कर्मचारियों में मायूसी
रेल कर्मचारियों को इस बार बढ़े हुए बोनस मिलने की उम्मीद थी। सात हजार के बदले 21 हजार सीलिंग आधारित बोनस की आस जगी थी। पर लाखों कर्मचारियों की उम्मीद पर पानी फिर गया।
नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन के सहायक महासचिव पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि लगातार 13वीं बार सात हजार सीलिंग आधारित बोनस को ही स्वीकृति दी गई। फेडरेशन के सुझाव को नहीं सुना गया जिससे कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हुआ।
