Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Bonus 2022: रेल कर्मचारियों पर होगी धन वर्षा, दुर्गापूजा बोनस के साथ मिलेगा 4 फीसद डीए, खाते में पहुंच जाएगी रकम

    By JagranEdited By: Atul Singh
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 06:43 PM (IST)

    फेडरेशन ने अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित किया था। फेडरेशन के प्रतिवेदन और रेल कर्मचारियों की प्रतिबद्धता पर विचार कर बुधवार को केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष के तर्ज पर इस वर्ष भी 78 दिनों के बोनस भुगतान को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी है।

    Hero Image
    फेडरेशन ने अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित किया था।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: दुर्गापूजा से पहले बोनस का इंतजार कर रहे रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर। कैबिनेट ने बोनस को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 4 फीसद डीए में बढ़ोतरी को भी ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस के तौर पर प्रत्येक रेल कर्मचारी को ₹17951 मिलेंगे। इसके साथ ही 4 फीसद बढ़े हुए डीए का भी लाभ मिलेगा। दुर्गा पूजा बोनस और डीए में बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की खबर से रेल कर्मचारियों में जश्न का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारी यूनियन इसे अपनी जीत मान रही है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का कहना है कि रेल मंत्रालय इस वर्ष पर्याप्त फंड उपलब्ध ना होने का हवाला देकर बोनस भुगतान नहीं करने की मंशा जाहिर की थी। इस मामले में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने स्पष्ट रूप से यह बात रखी की रेल कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी प्रतिबद्ध सेवा भावना से अपना काम किया है। काम के दबाव के बावजूद रेलवे राजस्व अर्जन में कभी कमी नहीं आने दी है। कार्य प्रदर्शन के आलोक में दुर्गा पूजा के अवसर पर रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान नहीं करने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश होगा। उनके मनोबल में कमी आएगी।

    फेडरेशन ने अपनी बात प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित किया था। फेडरेशन के प्रतिवेदन और रेल कर्मचारियों की प्रतिबद्धता पर विचार कर बुधवार को केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष के तर्ज पर इस वर्ष भी 78 दिनों के बोनस भुगतान को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी है। यूनियन अध्यक्ष डीके पांडेय, मीडिया प्रभारी एनके खवास, एनजे सुभाष, डीके दुबे ने बोनस और डीए बढ़ोतरी के निर्णय का स्वागत किया है।

    धनबाद रेल मंडल के 22000 कर्मचारियों में बाटेंगे 40 करोड़

    झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल में बोनस पाने वाले पात्र कर्मचारियों में तकरीबन 22000 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक कर्मचारी को ₹17951 बतौर बोनस मिलेगा। बोनस के तौर पर धनबाद रेल मंडल तकरीबन 40 करोड़ का भुगतान करेगा। बोनस की रकम के लिए कर्मचारियों को भागदौड़ की जरूरत नहीं होगी। राशि उनके खाते में चली जाएगी।