Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways IRCTC: उपराजधानी दुमका तक चलेगी रांची-देवघर इंटरसिटी, टाइम-टेबल जारी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 26 Feb 2022 06:26 PM (IST)

    Indian Railways News अब रांची-देवघर इंटरसिटी दुमका तक जाएगी। देवघर से दुमका के बीच का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी दुमका से अलसुबह 330 पर खुलेगी। बासुकीनाथ घोरमारा देवघर व जसीडीह होकर धनबाद गाेमो चंद्रपुरा व बोकारो होकर दोपहर 1250 पर रांची पहुंचेगी।

    Hero Image
    दुमका तक चलेगी रांची देवघर इंटरसिटी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड और बंगाल के यात्रियों को रेलवे शिवरात्रि का तोहफा दे सकता है। एक मार्च को महाशिवरात्रि है और उस दिन से रांची से बाबा नगरी देवघर जानेवाली ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड इस ट्रेन को दुमका तक विस्तार की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब रांची-देवघर इंटरसिटी दुमका तक जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से झारखंड की राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका के बीच रेल सेवा सुगम होगी। रांची जाने के लिए दुमका के लोगों को एक और ट्रेन मिल जाएगी। इससे धनबाद के यात्रियों को भी फायदा होगा। यह ट्रेन वाया धनबाद चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-दुमका इंटरसिटी का टाइम टेबल जारी

    देवघर से दुमका के बीच का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी दुमका से अलसुबह 3:30 पर खुलेगी। बासुकीनाथ, घोरमारा, देवघर व जसीडीह होकर धनबाद, गाेमो, चंद्रपुरा व बोकारो होकर दोपहर 12:50 पर रांची पहुंचेगी। वापसी में 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी रांची से दोपहर 1:25 पर खुलकर बोकारो, गोमो, धनबाद व देवघर होकर रात 11:10 पर दुमका पहुंचाएगी। रांची से देवघर के बीच इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं होगा। दूसरी ओर, धनबाद से पुरी के लिए सीधी ट्रेन की सौगात भी जल्द मिलने वाली है।

    जल्द चलेगी धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ

    रेलवे ने मार्च 2020 से बंद धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ एक्सप्रेस को फिर चलाने की कसरत शुरू कर दी है। इस बार ट्रेन धनबाद से भुवनेश्वर होकर पुरी तक जाएगी। रेलवे के विभागीय सूत्रों के मुताबिक, गरीब रथ एक्सप्रेस को पुरी तक चलाने पर रेलवे बोर्ड की सहमति बन चुकी है। अगले महीने बोर्ड का आदेश जारी होते ही ट्रेन के परिचालन की तिथि और टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner