विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने नेमरा में रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ...और पढ़ें

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते धनबाद के मेयर संजीव सिंह व झरिया की विधायक रागिनी सिंह। (फोटो सौजन्य)
HighLights
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलकर दुःख साझा किया।
जागरण संवाददाता धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी तथा गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःखद घड़ी में उनके प्रति संवेदना प्रकट की।
रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि माता रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। इस अपूरणीय क्षति से मन व्यथित है।
इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
संजीव सिंह ने कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन जी का निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।
