विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

By Sumit AroraEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 10 Oct 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रुपी सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करतीं झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह। (फोटो सौजन्य)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करतीं झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता को श्रद्धांजलि दी।

  2. पूर्व विधायक नेमरा गांव पहुंचकर रुपी सोरेन को पुष्प अर्पित किए।

  3. उन्होंने हेमंत सोरेन और परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रुपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत रुपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

पूर्व विधायक ने दिवंगत रुपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रुपी सोरेन के निधन से शोक का माहौल है। उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग नेमरा पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पटना-धनबाद इंटरसिटी समेत चार ट्रेनों का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव संभव, ऑपरेशनल व्यवहार्यता की चल रही जांच

यह भी पढ़ें- मैं निर्दोष हूं, झूठा फंसाया गया है... ,धनबाद कोर्ट में बोले भाजपा सांसद ढुलू महतो