Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना नाम लिये रघुवर दास ने साधा निशाना- खनिज राजस्व लूटने वाले सारे लोग जल्द होटवार जेल में होंगे

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Kumar Pandey
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 03:05 PM (IST)

    एक ओर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी जांच का आदेश दिया है तो वहीं बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिना किसी का नाम लिये राज्‍य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

    Hero Image
    रघुवर दास बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। एक ओर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी जांच का आदेश दे दिया है तो वहीं बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिना किसी का नाम लिये राज्‍य की हेमंत सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जब तह यह सरकार राज्‍य की सत्‍ता से बेदखल नहीं होगी, झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। खनिज राजस्व लूटने वाले लोग शीघ्र होटवार जेल में होंंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बुधवार को यहां रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। दरअसल हेमंत सरकार के खिलाफ महानगर एवं ग्रामीण भाजपा ने संयुक्त रूप से शहर में जनाक्रोश रैली निकाली थी। रैली में शामिल लोगों ने बाद में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी, झरिया विधानसभा क्षेत्र की नेत्री रागिनी सिंह, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा आदि ने संबोधित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner