Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dirty Politics in Asansol: चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू, बम-गोली से थर्राया बाराबनी, भाजपा कार्यकता को लगी गोली

    By Atul SinghEdited By:
    Updated: Sat, 05 Dec 2020 02:21 PM (IST)

    विधानसभा चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को बाराबनी थानांतर्गत जामग्राम इलाका बम एवं गोलियों से थर्रा गया। इस दौरान टीएमसी औऱ भाजपा एक-दूसरे पर बमबाजी और गोलीबारी का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।

    Hero Image
    विधानसभा चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू

    जागरण संवाददाता, आसनसोल:  विधानसभा चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को बाराबनी थानांतर्गत जामग्राम इलाका बम एवं गोलियों से थर्रा गया। इस दौरान टीएमसी औऱ भाजपा एक-दूसरे पर बमबाजी और गोलीबारी का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।इस दौरान दर्जनों बाइकों में तोड़फोड़- आगजनी की गयी। इस दौरान तीन लोगों के गोली लगने से जख्मी होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। भाजपा का आरोप है कि आर नोय अन्याय के तहत भाजपा की ओर से  जुलूस निकाला जा रहा था। तभी उनके जुलूस पर हमला किया गया। वहीं टीएमसी का आरोप है कि दुआरे-दुआरे सरकार कैंप पर भाजपा के लोगों ने हमला किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकता को लगी गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराते

    टीएमसी आश्रित माफियाओं ने किया हमला: बाबुल

    केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष माफियाओं को संरक्षण देते है। उनके नेतृत्व में ही भाजपा के जुलूस पर हमला कर गोलीबारी की गई है। टीएमसी को पता चल गया है कि अब वह लोग सत्ता में लौटने वाले नहीं है। जनता 2021 में उन्हें उखाड़ फेकेंगी। इसलिए यह सब कर रहे हैं।

    घटना अराजक तत्वों को संरक्षण देने का परिणाम: जितेंद्र तिवारी

    टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। यह इसी का परिणाम है। जिन्हें जेल में होना चाहिए वह भाजपा में है। भाजपा के जुलूस में जो अराजक लोग थे। यह उसी का परिणाम है। भाजपा बम-गोली से सत्ता पाने के लिए आतुर है। जिन लोगों ने भी बमबाजी व गोलीबारी की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।