Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad News: गया पुल में कीचड़ ही कीचड़, अब डीसी ने मांगी रिपोर्ट

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 03:35 PM (IST)

    धनबाद के गया पुल के नीचे जर्जर सड़क को लेकर राजनीति गरमा गई है। सांसद ढुलू महतो द्वारा मिट्टी-मुरुम डलवाने के बाद जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है। रेलवे ने भी सड़क की ऊंचाई पर आपत्ति जताई है। पथ प्रमंडल विभाग जल्द ही पुल के नीचे पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू करेगा। कांग्रेस ने सांसद के इस कदम को राजनीतिक ड्रामा बताया है।

    Hero Image
    गया पुल की सड़क की हालत जर्जर। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। गया पुल की नीचे जर्जर सड़क से भले ही आम जनता को निजात नहीं मिला रहा, लेकिन अब यह राजनीतिक अखाड़ा का मैदान बन गया है।

    सांसद ढुलू महतो ने जनता की समस्या को देखते हुए यहां पर मिट्टी-मोरम से सड़क भरवाई दी, लेकिन छह घंटे जाम में जनता को रहने और दूसरे दिन सड़क के कीचड़ में बदलने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपायुक्त आदित्य रंजन ने पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेस प्रसाद ने रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार तक इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। इस पर राजनीतिक होना भी लाजमी है, ऐसे में अब कांग्रेस भी मामले पर कूद गई है।

    दरअसल, गया पुल की सड़क जर्जर होने से लंबे समय से लोग परेशान हो रहे हैं। आम लोगों की समस्या को देखते हुए शनिवार की शाम सांसद ने यहां पर सड़क मिट्टी-मोरम से भरावा दी, इस पर बवाल हो गया है।

    रेलवे ने जताई उंचाई को लेकर आपत्ति

    सांसद की ओर से मिट्टी मोरम गिराने पर रेलवे ने पथ प्रमंडल विभाग से भी जानकारी ली। पूछा गया कि सड़क की उंचाई कितनी बनाई गई है। ज्यादा उंचाई होने से रेलवे लाइन पर खतरा हो सकता है।

    इधर, पथ प्रमंडल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सांसद की ओर से मिट्टी-मोरम से भराई की किसी तरह से कोई जानकारी नहीं दी गई।

    पुल ने नीचे स्ट्रांग पेवर ब्लाक बिछाएगा पथ प्रमंडल विभाग

    इधर, पथ प्रमंडल विभाग सड़क की मरम्मत को लेकर स्ट्रांग पेवर ब्लाक बिछाएगा। पेवर ब्लाक बनाने का काम तीन दिन से चल रहा है। एक सप्ताह में इसका कारण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल के नीचे इसे बिछाने का काम शुरू कर लिया जाएगा।

    इसके लिए पथ प्रमंडल विभाग की अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रांग पेवर ब्लाक का लाइफ लगभग डेढ़ वर्ष को होगा।

    कांग्रेसियों ने किया सांसद का कटाक्ष

    मामले पर कांग्रेसियों ने सांसद ढुलू महतो का कटाक्ष किया है। धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया कल रात सांसद ने जो काम किया, वो विशुद्ध राजनीति ड्रामा था। गया पुल अंडरपास के नीचे सड़क के गड्ढों को भरवाया गया, लेकिन सड़क रात भर भी नहीं टिक सकी। आज सुबह चारों ओर कीचड़ हो गया।

    उपायुक्त ने मिट्टी-मोरम से सड़क भरने की रिपोर्ट मांगी है। सांसद ने इसे भराया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक उपायुक्त को भेज दी जाएगी। पुल के नीचे एक हाइट तक ही सड़क बनाई जा सकती है। जल्द यहां पर स्ट्रांग पेवर ब्लाक लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पेवर ब्लाक बन रहे हैं। - मिथलेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल विभाग, धनबाद