Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जर्जर झरिया स्टेशन रोड पर चलना हुआ मुश्किल, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में रोष Dhanbad News

    By Sagar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 23 Aug 2020 07:44 PM (IST)

    झरिया स्टेशन रोड पर रेलवे फाटक के पास सड़क में कई गड्ढे बन गए हैं। इसमें बारिश का पानी जमा होने से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसपर वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

    जर्जर झरिया स्टेशन रोड पर चलना हुआ मुश्किल, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में रोष Dhanbad News

    धनबाद, जेएनएन। झरिया को बलियापुर के अलावा पश्चिम बंगाल से जोड़नेवाली प्रमुख झरिया स्टेशन सड़क जर्जर हो चुकी है। बंद रेलवे फाटक के पास सड़क में कई गड्ढे बन गए हैं। इसमें बारिश का पानी जमा होने से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वार्ड नंबर-36 क्षेत्र की इस सड़क पर वाहन चालकों व लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। यह सड़क जानलेवा बन गई है। बावजूद इसके इस सड़क पर हर दिन हजारों दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक जान हथेली पर रखकर आवागमन को मजबूर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोग झरिया से बलियापुर होते हुए बंगाल तक इस सड़क से आना-जाना करते हैं। आए दिन बाइक व टेंपो जर्जर सड़क में पलटते रहते हैं। सड़क पर पैदल चलने में भी लोग अब डरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई माह से सड़क की यही हालत है। पूर्व में कई बार स्थानीय पार्षद, सीओ और संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हुए। जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

    स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी : झरिया स्टेशन के पास जर्जर सड़क से कुछ ही दूरी पर दो सरकारी उच्च व दो मध्य विद्यालय के अलावा निजी विद्यालय भी हैं। हर रोज सैकड़ों बच्चे इसी सड़क से होकर घनुडीह, दुर्गापर, कुजामा आदि इलाके में आते-जाते हैं। सड़क में गिरकर बच्चे कई बार चोटिल भी हुए। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर आंदोलन भी किया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई।

    जनप्रतिनिधि भी नहीं हैं गंभीर : लोगों के अनुसार, कई माह से सड़क की हालत जर्जर है, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि सांसद व विधायक भी गंभीर नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन लोगों को जनप्रतिनिधियों से भी निराशा ही हाथ लगी। इससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में रोष है। अब लोग आंदोलन की तैयारी में लगे हैं।