Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sealdah-New Delhi Rajdhani Express: यात्रियों को पढ़ाई जा रही 'स्टीमट्रैक', आप भी पढ़ना चाहते तो करें सफर

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:19 PM (IST)

    Sealdah-New Delhi Rajdhani Express रेलवे की पत्रिका लाइफ स्टाइल मैगजीन है। इसमें कहानियां कला संस्कृति भारत का इतिहास पर्यटन स्थलों की जानकारी स्पोर्ट्स व्यंजन फैशन म्यूजिक मनोरंजन क्रिएटिव गेम्स बायोग्राफी एनिमल्स प्लैनेट्स नेचर पजल और दूसरी सूचनापरक मैटेरियल्स शामिल किए गए हैं।

    Hero Image
    धनबाद रेलवे स्टेशन पर स्टीमट्रेक पत्रिका को दिखाते रेलवे के अधिकारी।

    धनबाद, जेएनएन। Sealdah-New Delhi Rajdhani Express रेलवे कुछ भी मुफ्त नहीं देता। यात्रियों को हर सुविधा के लिए शुल्क चुकाना पड़ता है। पर इन दिनों रेलवे ने यात्रियों की मेहमाननवाजी का एक खास तरीका ढूंढ लिया है, जो बिल्कुल मुफ्त है। जी हां, सियालदह से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को अब रेलवे मुफ्त में पत्रिका दे रही है। पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए खास पेशकश की है। 'स्टीमट्रैक' नाम से प्रकाशित पत्रिका सियालदह-नई दिल्ली राजधानी में सफर करने वाले प्रत्येक यात्रियों को उपहार के तौर पर दिया जा रहा है। रेलवे इसके बदले में कोई शुल्क भी नहीं ले रही है। इसे पढ़कर रेल यात्री भारतीय संस्कृति और रेलवे के इतिहास के साथ ही और भी बहुत कुछ जान सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिदिन उपहारस्वरूप भेंट की जाएगी पत्रिका

    सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार से नई व्यवस्था बहाल की गई। पहले दिन जब राजधानी के यात्रियों को पत्रिका देने की शुरुआत हुई तो पहले तो यात्रियों ने झिझक दिखाई। उन्हें लगा पत्रिका के बदले पैसे भी चुकाने होंगे। पर उन्हें पत्रिका भेंट कर रेलवे के ऑन ड्यूटी अधिकारी ने बताया कि पत्रिका यात्रियों के लिए है और वह निशुल्क है। इसके बाद ट्रेन के लगभग सभी यात्रियों ने पत्रिका ली। पूर्व रेलवे ने बताया है कि सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को प्रत्येक दिन पत्रिका दी जाएगी।

    पढ़कर यात्रियों का समय जाएगा बीत

    रेलवे की पत्रिका लाइफ स्टाइल मैगजीन है। इसमें कहानियां, कला संस्कृति, भारत का इतिहास, पर्यटन स्थलों की जानकारी, स्पोर्ट्स, व्यंजन, फैशन, म्यूजिक, मनोरंजन, क्रिएटिव गेम्स, बायोग्राफी, एनिमल्स, प्लैनेट्स, नेचर, पजल और दूसरी सूचनापरक मैटेरियल्स शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर यह कहना गलत न होगा कि ट्रेन में मैगजीन के पन्ने उलटकर यात्रियों का काफी वक्त कट जाएगा।

    comedy show banner