विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारामुड़ी खाली कराने के विरोध में गरजे पप्पू यादव, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा खटाल

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:21 PM (IST)

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने धनबाद में बारामुड़ी खटाल खाली कराने के विरोध में एक बड़ी रैली की। उन्होंने भाजपा, माफिया और धनबाद जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

बारामुड़ी खटाल हटाने के विरोध में मेमको मोड़ में सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव। (फोटो जागरण)

बारामुड़ी खटाल हटाने के विरोध में मेमको मोड़ में सभा को संबोधित करते सांसद पप्पू यादव। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पप्पू यादव ने बारामुड़ी खटाल बचाओ रैली का नेतृत्व किया।

  2. भाजपा, माफिया और प्रशासन पर जमकर बरसे पूर्णिया सांसद।

  3. धनबाद सीओ पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को बारामुड़ी खटाल के समर्थन में धनबाद पहुंचे। दोपहर दो घंटे तक यादव महासभा के बैनर तले मेमको मोड़ में बारामुड़ी खटाल बचाओ रैली में हजारों लोगों का जुटान हुआ।

पूर्णिया सांसद रैली में बीजेपी, माफिया, धनबाद जिला प्रशासन व सीओ के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बारामुड़ी के लोगों व खटाल हटाने से पहले प्रशासन को उनकी लाश से गुजरना होगा। किसी भी सूरत में यहां के लोगों को उनके हक से बेदखल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि खटाल संचालकों का मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके जीवन भर की कमाई व सपनों से जुड़ा है। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के लोग माफिया व अफसरों से सांठगांठ कर खटटाल हटाने को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उन्होंने इस मसले पर बात की है।

उनसे सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे देश को बांटने के काम में बीजेपी जुटी है। बीजेपी की गिद्ध दृष्टि छत्तीसगढ़ उड़ीसा की तरह झारखंड पर भी है। लेकिन हेमंत सोरेन और कल्पना के आगे बीजेपी की दाल नहीं गलेगी।

बारामुड़ी के लोगों के समर्थन में उन्होंने जरूरत पड़ने पर धनबाद से रांची तक पैदल मार्च करने की प्रशासन को चेतावनी भी दी। धनबाद रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस पहुंचने पर पप्पू याादव निरसा विधायक अरूप चटर्जी से भी मिले और बारामुड़ी खटाल के मुद्दे पर एकसंग लड़ाई लडने काे कहा।

धनबाद सीओ पर रात 12 बजे तक बैठकर वसूली का आरोप

पूर्णिया सांसद ने धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार पर दफ्तर में रात 12 बजे तक बैठकर वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि सीओ ने गलत ढंग से अकूत संपति बनाई है। ऐसे में अब वे सीओ की संपत्ति जांच कराने के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखेंगे।

सीओ पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उनके संग सीधी लड़ाई की बात सांसद ने कही। बीजेपी के आरोपों पर पप्पू ने कहा कि खटाल गरीबों की आत्मा है। इसमें केवल यादव नहीं बसते, गरीब, पिछड़े अल्पसंख्यक रहते हैं।

उन्होंने खटाल को गरीबों की व अपने समाज से जुड़े लोगों की आत्मा बताया। रैली को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष राधवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता सुंदर यादव, समेत अन्य ने भी संबोधित किया। सबने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही।

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने बारामुड़ी खटाल हटाने पर धनबाद प्रशासन को घेरा, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना समेत तीन ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।