विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना समेत तीन ट्रेनें

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:05 PM (IST)

Indian Railway Update: धनबाद से गुजरने वाली कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक घने कोहरे के कारण हर शनिवार ...और पढ़ें

दिसंबर से फरवरी तक हर शनिवार नहीं चलेगी दुर्गियाना एक्सप्रेस।(सांकेतिक फोटो)

दिसंबर से फरवरी तक हर शनिवार नहीं चलेगी दुर्गियाना एक्सप्रेस।(सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. दुर्गियाना एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक शनिवार को रद्द।

  2. घने कोहरे के कारण रेलवे ने लिया यह फैसला।

  3. उपासना और बाघ एक्सप्रेस भी रहेंगी रद्द।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक हर शनिवार को रद रहेगी। रेलवे ने घने कोहरे को लेकर सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन के फेरे घटाने की घोषणा की है।

कोलकाता से अमृतसर के बीच मंगलवार को परिचालन जारी रहेगा। वापसी में अमृतसर से चलने वाली ट्रेन सोमवार व गुरुवार के बदले केवल गुरुवार को चलेगी। प्रत्येक सोमवार को रद रहेगी।

बुधवार को हुई घोषणा के साथ ही निर्धारित तिथियों में टिकटों की बुकिंग बंद हो गई है। इसके अलावा मेन लाइन से चलने वाली हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस भी दिसंबर से फरवरी तक रद रहेंगी।

इन तिथियों में रद

- 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 दिसंबर, दो, नौ, 16, 23 व 30 जनवरी तथा छह, 13, 20 व 27 फरवरी
- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सात, 14, 21 व 28 दिसंबर, चार, 11, 18 व 25 जनवरी तथा एक, आठ, 15 व 22 फरवरी एवं एक मार्च

यह भी पढ़ें- Ramayana से बॉलीवुड में चमकीं धनबाद की सायंतनी, नितेश तिवारी की फिल्म में बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर

यह भी पढ़ें- धनबाद रेल मंडल में सेफ्टी ऑडिट, दो जोन के अधिकारियों ने खंगाली संरक्षा व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।