विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद रेल मंडल में सेफ्टी ऑडिट, दो जोन के अधिकारियों ने खंगाली संरक्षा व्यवस्था

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:50 PM (IST)

Railway News: धनबाद रेल मंडल में दो जोन के अधिकारियों की टीम ने रेलवे संरक्षा का गहन ऑडिट किया। टीम ...और पढ़ें

धनबाद में रेलवे कर्मचारियों से बात करती सेफ्टी आडिट टीम। (फोटो जागरण)

धनबाद में रेलवे कर्मचारियों से बात करती सेफ्टी आडिट टीम। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद। ECR Dhanbad Railway Division धनबाद रेल मंडल में रेलवे की सेफ्टी आडिट करने दो जोन के अधिकारियों की टीम बुधवार को धनबाद पहुंची। टीम में पूर्व रेल और पूर्व मध्य रेल के अधिकारी शामिल थे।

आडिट टीम ने धनबाद स्टेशन के चालक नियंत्रण कक्ष, आरआइआइ, निकास की आपात व्यवस्था, फायर फाइटिंग व्यवस्था समेत संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारिकी से जांच की। रेलवे कोचिंग डिपो में दुर्घटना राहत यान में उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना किया।

ट्रेनों के मेंटेनेंस के रिकार्ड खंगाला और कर्मचारियों से भी जानकारी ली। हिल कालोनी के रनिंग रूम की सफाई और खान-पान व्यवस्था को लेकर रनिंग कर्मचारियों से फीडबैक लिया।

बाद में धनबाद से प्रधानखंता तक का निरीक्षण कर धनबाद मंडल की संरक्षा व्यवस्था परखी। गुरुवार को भी आडिट जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ में भीड़ के बीच राहत, धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने बारामुड़ी खटाल हटाने पर धनबाद प्रशासन को घेरा, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।