विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ में भीड़ के बीच राहत, धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:21 AM (IST)

Indian Railway Update: रेलवे ने दिवाली और छठ के मद्देनजर धनबाद-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को फिर से चलाने की मंजूरी ...और पढ़ें

धनबाद से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

धनबाद से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली और छठ को लेकर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद से दिल्ली के बीच जुलाई से बंद स्पेशल ट्रेन को फिर चलाने की हरी झंडी दे दी है। यह त्योहारों के माैसम में रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की बात है।

03309 धनबाद-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। धनबाद से सुबह 10:10 पर खुल अगले दिन सुबह 9:15 पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 03310 दिल्ली-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

दिल्ली से दिन में 11:45 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी। बुधवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

पहले सप्ताह में दो दिन, अब साप्ताहिक स्पेशल

धनबाद-दिल्ली की ट्रेन पहले सप्ताह में दो दिन चलती थी। धनबाद से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार तथा वापसी में दिल्ली से प्रत्येक रविवार व बुधवार को परिचालन होता था। इस बार साप्ताहिक ट्रेन के रूप में हरी झंडी मिली है।

यह भी पढ़ें- चक्रवात मुरासु ने रोके अलेप्पी एक्सप्रेस के पहिए, 14 घंटे बाद चली ट्रेन

यह भी पढ़ें- झरिया में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; भीड़ ने पुलिस को खदेड़कर मुख्य मार्ग किया जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।