विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात मुरासु ने रोके अलेप्पी एक्सप्रेस के पहिए, 14 घंटे बाद चली ट्रेन

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:26 AM (IST)

Cyclone Murasu Impact: चक्रवात मुरासु के कारण अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस विजयवाड़ा रेल मंडल के कावली स्टेशन पर लगभग 14 घंटे तक फंसी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

चक्रवात मुरासु के कारण रेलसेवा प्रभावित। (एआइ फोटो)

चक्रवात मुरासु के कारण रेलसेवा प्रभावित। (एआइ फोटो)

HighLights

  1. चक्रवात मुरासु ने अलेप्पी एक्सप्रेस को 14 घंटे तक रोका।

  2. कावली स्टेशन पर यात्रियों को पानी-भोजन की व्यवस्था की गई।

  3. धनबाद पहुंचने वाली ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से लेट।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात मुरासु के कारण रेलसेवा प्रभावित हो गई है। इसका असर धनबाद आनेवाली अलेप्पी एक्सप्रेस पर भी पड़ा है।

रेलवे ट्रैक पर जमजमाव के कारण दो नवंबर को खुली 13352 अल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस विजयवाड़ा रेल मंडल के कावली स्टेशन पर लगभग 14 घंटे तक फंसी रही। खराब मौसम और भारी बारिश के कारण ट्रेन को रोक दिया गया।

बारिश का असर कम होने के बाद ट्रेन को मंगलवार दोपहर 3:15 पर रवाना हुई। विलंब से चलने के कारण बुधवार को धनबाद आनेवाली ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 10:50 के बदले देर शाम या रात में आने की संभावना है।

ट्रेन में पानी खत्म, पैंट्री सेवा प्रभावित

लंबे समय तक खड़े रहने के कारण ट्रेन में पानी खत्म हो गया। पानी की कमी के कारण पैंट्री कार में खाना भी नहीं बन पा रहा था। यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखकर विजयवाड़ा रेल मंडल ने तत्परता दिखाई।

मदद के लिए रेल अधिकारियों ने स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क किया। स्वयंसेवी संस्थाओं ने यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया। बाद में ट्रेन के विजयवाड़ा पहुंचने पर पैंट्री कार और सभी कोचों में पानी भरा गया।

यह भी पढ़ें- धनबाद में टला बड़ा रेल हादसा: गलत ट्रैक पर दौड़ी गोमो-आसनसोल मेमू, चालक ने बचाई जान

यह भी पढ़ें- BCCL की मुनीडीह कोलियरी को मिला 5-स्टार सम्मान, भूमिगत खदानों में नौवां स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।