BCCL की मुनीडीह कोलियरी को मिला 5-स्टार सम्मान, भूमिगत खदानों में नौवां स्थान
Coal India: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की मुनीडीह कोलियरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग मूल्यांकन में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग मिली है।

बीसीसीएल की मुनीडीह कोलियरी। (फाइल फोटो)
HighLights
मुनीडीह कोलियरी को मिली प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग।
भूमिगत खदानों में राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान प्राप्त किया।
सुरक्षित और जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण।
जागरण संवाददाता, धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोलियरी ने खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग मूल्यांकन में मुनीडीह कोलियरी को प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। कोलियरी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की भूमिगत खदानों की श्रेणी में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह ''खनिक शौर्य श्रमाय समर्पितम्'' में मुनीडीह कोलियरी को सम्मानित किया गया।
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल और पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी. विजय कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
समारोह में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोयला नियंत्रक संगठन के कोयला नियंत्रक सतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदानों के परिचालन प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास सहित विभिन्न मानकों के आधार पर अंक दिए जाते हैं। मुनीडीह कोलियरी की यह उपलब्धि सुरक्षित एवं जिम्मेदार खनन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान मुनीडीह कोलियरी के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, तकनीकी दक्षता तथा समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कंपनी की अन्य खदानों को भी बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षित खनन के लिए प्रेरित करेगी।
On 02.11.2026, Bharat Coking Coal Limited (BCCL) received the prestigious 5-Star Rating Award for Moonidih Colliery under its Western Jharia (WJ) Area for FY 2024-25. The colliery had secured an impressive 92% marks in the national Star Rating assessment of underground mines. The award was presented to CMD, BCCL, Shri Manoj Kumar Agarwal, and Shri V. Vijay Kumar, General Manager, Western Jharia Area, by the Chief Guest, Shri Satish Chandra Dubey, Hon’ble Union Minister of State for Coal, during the Star Rating Awards Ceremony, “खनिक शौर्य श्रमाय समर्पितम्”, held in Raipur, in the esteemed presence of Shri Sanoj Kumar Jha, Additional Secretary, Ministry of Coal, and Shri Satish Kumar, Coal Controller, Coal Controller Organisation, Ministry of Coal. This recognition reflects the collective dedication and hard work of the officers, employees and mine workers of Moonidih Colliery, marking a proud milestone for BCCL. #BCCL #CoalIndia #MoonidihColliery #WesternJhariaArea #MiningExcellence #MinistryOfCoal
— Bharat Coking Coal Limited (@BCCLofficial) November 2, 2026