Coal India Foundation Day पर बीसीसीएल के 800 कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 3% इंक्रीमेंट भी
Coal India Foundation Day पर बीसीसीएल के लगभग 800 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 3% ...और पढ़ें

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
बीसीसीएल के 800 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा।
पदोन्नति के साथ 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट का लाभ।
वेतन में बढ़ोतरी से कर्मचारियों में खुशी का माहौल।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के करीब 800 कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है। प्रमोशन के साथ ही इन कर्मचारियों को तीन प्रतिशत इंक्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा।
इससे न केवल उनका पद बढ़ेगा, बल्कि वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर प्रमोशन मिलेगा। इसकी सूची बन रही है। गत वर्ष भी करीब एक हजार कर्मियों को इसका लाभ दिया गया। उसी अनुपात में भी इस बार भी तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम को जल्द ही इस पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। हर एरिया को सूची तैयार करने का मुख्यालय से आदेश दे दिया गया है।
प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों की सूची में कोयला भवन मुख्यालय के अधीन विभिन्न कार्यालयों के करीब 200 कर्मियों के नाम शामिल हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर मिलने वाली इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
तीन फीसद बढ़ेगा वेतन
प्रमोशन पाने वाले कर्मियों को तीन फीसद इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। औसतन कोल कर्मियों को 15 सौ से लेकर 35 सौ रुपयेे तक का लाभ मिलेगा।
निम्न विभाग के कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन
माइनिंग विभाग
लोडिंग डिस्पैच
लिपिक विभाग
सिविल विभाग
लेखा विभाग
एकाउंट विभाग
डाटा इंट्री आपरेटर
बिजली
पारा मेडिकल स्टाफ आदि।
यह भी पढ़ें- Coal India Officers Transfer: 164 अधिकारियों का तबादला, BCCL-ECL समेत कई कंपनियां प्रभावित
यह भी पढ़ें- कोल इंडिया ने बदली अधिकारियों की प्रमोशन पॉलिसी, नए नियमों से किसे और क्या फायदा होगा?
